Blog

किसानों के प्रदर्शन के बाद पालिका अध्यक्ष ने दिखाई गंभीरता-पार्षदों के साथ मिलकर की 01 ट्रक चारे की तात्कालिक व्यवस्था-गोठान की व्यवस्था सुधारने दिए कड़े निर्देश

किसानों के प्रदर्शन के बाद पालिका अध्यक्ष ने दिखाई गंभीरता-की पार्षदों के साथ मिलकर की 01 ट्रक चारे की तात्कालिक व्यवस्था-गोठान की व्यवस्था सुधारने दिए कड़े निर्देश

आरंग। आवारा पशुधन से परेशान कृषकों द्वारा पालिका कार्यलय में किये प्रदर्शन को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने गंभीरता से लेते हुए तथा किसानों की मांगों के प्रति संवेदन शीलता दिखाते हुए आज अपने पार्षदों तथा पालिका के कर्मचारियो के साथ गोठान का अवलोकन किया तथा वहां की व्यवस्था को तात्कल सुधारने के लिए कड़े एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अध्यक्ष और पार्षदों के प्रयास के चलते एक ट्रक चारा तत्कालिक व्यवस्था कर गोठान की व्यवस्था को चाक चौबन्द करने संवेदनशीलता दिखाई है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने बताया कि गोठान के साथ साथ पालिका के कांजी हाउस को भी व्यवस्थित कर शुरू कराया गया है। तथा आवारा पशुधन को गोठान और कांजी हॉउस में रखने के निर्देश दिए गए ताकि किसानों के पक चुके फसलो को नुकसान से बचाया जा सके।आपको बता दे की गत दिवस CMO के निर्देश पर चारा के आभाव में गोठान के पशुधन को छोड़ दिया गया था जिससे किसानों के फसलो को काफी नुकसान होने से किसान काफी व्यथित होकर नगर पालिका प्रदर्शन करने पहुचे थे।गोठान के अवलोकन करने नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले, पार्षद संतोष लोधी,वीरेंद्र काड़रा, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार,खिलेश धुरंधर नगर पालिका के इंजिनियर हरीश मांझी, केशनाथ साहू सतीश साहू नरेंद्र लल्ला साहनी सहित स्टाफ़ मौजूद थे।

विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button