आरंगछत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश का असर-मुख्य मार्गो पर पड़े खराब वाहनो को पालिका प्रशासन ने हटाया

कलेक्टर के निर्देश का असर-मुख्य मार्गो पर पड़े खराब वाहनो को पालिका प्रशासन ने हटाया

आरंग। आरंग नगर में आज कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा मुख्य मार्गो पर पड़े खराब वाहनो को हटाये जाने की कार्यवाही की गई।CMO होरी सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुये बताया कि ऐसे वाहन जो चालू स्थिति में नहीं है एवं सड़क किनारे खड़े कर दिये गये है जिससे मार्गों में यातायात प्रभावित होता है एवं पार्किंग में असुविधा पड़ती है। इन्ही वाहनों को हटाये जाने हेतु सख्त कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर ने जारी किये थे जिसके चलते आरंग नगर में खरोरा रोड पर ऐसे 04 वाहनो को चिन्हांकित कर हटाया गया। उन्होंने बताया खराब पड़े सड़क किनारे वाहनो पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी एवं आवश्यकतानुसार जब्ती भी की जावेगी।

विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button