Blog

कराते बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उतीर्ण करने वाले प्रतिभागियो को मिला बेल्ट और प्रमाण पत्र-देखिये किसे कौन सा बेल्ट मिला..

कराते बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उतीर्ण करने वाले प्रतिभागियो को मिला बेल्ट और प्रमाण पत्र-देखिये किसे कौन सा बेल्ट मिला..

आरंग। स्थानीय अग्रसेन भवन परिसर स्थित सरस्वती ज्ञान दीप विद्यालय में बेल्ट एग्जाम में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को क्रमशः यलो बेल्ट, आरेंज बेल्ट, ग्रीन बेल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। पार्षद पुष्कर साहू , विद्यालय के संचालक अनुपनाथ योगी ,एवं मुख्य परीक्षक शिहान रमेश प्रधान सर के द्वारा सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र और बेल्ट वितरित किया गया l इस अवसर पर एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स कराते क्लास के मुख्य प्रशिक्षक एवं रायपुर कराते एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सेंसई अब्दुल रहीम खान सर उपस्थित थे। सेंसई अब्दुल रहीम खान सर के मार्गदर्शन में अकैडमी आफ स्पोर्ट्स कराते ,(ASK)आरंग के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया,सेंसई रहीम खान सर विगत 8 वर्षों से सरस्वती ज्ञान दीप स्कूल अग्रसेन भवन आरंग में कराते का प्रशिक्षण दे रहे हैं। कराते आत्मरक्षा, मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य और अंतराष्ट्रीय खेलों के रूप में स्थापित है ,विभिन्न बेल्ट ग्रेडिंग में निम्न बच्चों ने अपनी सहभागिता दी और सफलता हासिल की l बेल्ट डिस्ट्रीब्यूशन कराते क्लास सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय अग्रसेन भवन मे आयोजित हुआ। सीनियर ग्रीन बेल्ट चिराग चंदानी, परिधि राजपूत, श्लोक पूरी गोस्वामी, अदिति सिंह पुष्पराज साहू, भव्या अग्रवाल, योज्यता बंजारे, सीनियर ऑरेंज बेल्ट आद्या अग्रवाल , अयांश पायल शर्मा, एंजेल वर्मा, जूनियर ऑरेंज अपर्णा कश्यप, गरिमा पाल, खनक रात्रे, सीनियर येलो सीनियर समुद्र राज बंजारे, अलीशा खातून, रेहान अंसारी, जूनियर येलो बेल्ट दीत्या अग्रवाल, प्रतीक्षा ठाकुर, खुशी देवांगन, नील अग्रवाल बेल्ट एग्जाम में सफलता हासिल की बेल्ट वितरण मे वार्ड के पार्षद पुष्कर साहू, स्कूल प्रबंधक – अनूप नाथ योगी सर, रायपुर कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष शिहान रमेश प्रधान सर पूर्व कराते खिलाड़ी अब्दुल नईम खान सर, बृजेश अग्रवाल, गर्ल्स सीनियर इंस्ट्रक्टर कोपल योगी , कराते इंस्ट्रक्टर अब्दुल रहीम खान सर और सम्मानित अभिभावकों में डॉ ए पी सिंह , ऋचा सिंह,पूजा अग्रवाल, पायल शर्मा, सौम्या अग्रवाल, ग्रीष्मा अग्रवाल,रितेश कश्यप, पूजा ठाकुर, संतोष साहू, आलमगीर अंसारी, स्वतंत्र पाल, चंदन पुरी गोस्वामी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button