आरंग में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न, संगठन को सशक्त बनाने पर जोर-विधायक गुरु खुशवंत साहेब सहित इन्होंने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

आरंग। सतनाम भवन आरंग में विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने हेतु आयोजित किया गया था। जिसमे आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी की नीति, विचार धारा तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रधान मंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षो में विकसित भारत की ओर यात्रा विषय पर अपने विचार रखे। भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग ने भाजपा का चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार पर विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्तों को संगठित रहने के लिए प्रेरित किया।आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गये परिवर्तन पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओ को पार्टी के इतिहास से अवगत कराया। एवं सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर जनसेवा के कार्य में तत्पर रहने का आह्वान किया।सम्मेलन में राज्य चर्म शिल्पकार आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा को आरंग बीजेपी मंडल की ओर से गुरु खुशवंत साहेव के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आरंग भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू सहित महिला मोर्चा, बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, सक्रिय सदस्य एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग


