Blog

आरंग प्रीमियर लीग (APL)-आज 04 फ़रवरी को होगा फाइनल मुकाबला-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के हाथों होगा पुरस्कार वितरण

आरंग प्रीमियर लीग (APL)-आज 04 फ़रवरी को होगा फाइनल मुकाबला-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के हाथों होगा पुरस्कार वितरण

आरंग।नगर की प्रतिष्ठित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आरंग प्रीमियर लीग (APL) अब अपने रोमांचक समापन की ओर बढ़ गया है। लगभग एक माह तक चले इस भव्य क्रिकेट महोत्सव का फाइनल मुकाबला आज बुधवार, 4 फरवरी 2026 को खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में प्रिंस 11 और सिद्धि विनायक 11 की टीमें आमने-सामने होंगी। यह फाइनल मैच मोरध्वज खेल परिसर आरंग (जिला रायपुर) में खेला जाएगा, जहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुचेंगे। प्रतियोगिता का यह निर्णायक मुकाबला रात्रिकालीन होगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब, विधायक एवं कैबिनेट मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) रहेंगे। उनके करकमलों से विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, मुख्य अतिथि की गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ेगी। गौरतलब है कि आरंग प्रीमियर लीग में क्षेत्र की कई मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस प्रतियोगिता ने न केवल युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया, बल्कि आरंग विधानसभा क्षेत्र के खेल प्रेमियों को एकजुट करने का भी काम किया। अब सभी की निगाहें इस फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई हैं कि आखिर APL 2026 का खिताब किस टीम के नाम होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button