Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग प्रीमियर लीग 2025 का हुआ शुभारम्भ-अतिथियो ने खिलाड़ियो को खेल भावना से खेलने के लिए किया प्रेरित..
    Blog

    आरंग प्रीमियर लीग 2025 का हुआ शुभारम्भ-अतिथियो ने खिलाड़ियो को खेल भावना से खेलने के लिए किया प्रेरित..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 30, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग प्रीमियर लीग 2025 का हुआ शुभारम्भ-अतिथियो ने खिलाड़ियो को खेल भावना से खेलने के लिए किया प्रेरित..

    Oplus_0

    आरंग। मिनी स्टेडियम आरंग में आरंग प्रीमियर लीग 2025 प्रतियोगिता के भव्य उद्घाटन के साथ आरंग में क्रिकेट तिहार का शुरुवात हो गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आरंग के युवा हमेशा आगे रहते हैं और उन में टैलेंट कूट-कूट कर भरा हुआ है, उन्होंने कहा कि क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों से भी हमें आनंद एवं ऊर्जा की प्राप्ति होती है उन्होंने राजस्थान रॉयल्स टीम के वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा कि समर्पण से निखार आता है और उम्र मायने नहीं रखती उन्होंने प्रदेश सरकार को छत्तीसगढ़ में खेल सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए सदैव आगे बताते हुए इस ग्राउंड को और भव्यता देने की बात कही। इस आयोजन के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोगी पार्षद एवं सभापति पुष्कर साहू की प्रशंसा की।उद्धाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की खेल में बढ़िया प्रदर्शन के साथ पढ़ाई भी करते रहे और खिलाड़ी भावना से खेलें। उन्होंने प्रोत्साहन के लिए अनेक प्रकार के पुरस्कार राशि की व्यवस्था की जानकारी भी दी। वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने कहा कि यह टूर्नामेंट आरंग के होनहार प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर रहा है ।इस अवसर पर पहला मैच जूनियर आरंग इलेवन और लोधी इलेवन के बीच खेला गया जिसमें लोधी इलेवन एक रन से विजयी हुई कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव एवं आभार प्रदर्शन करते हुए पुष्कर चंद्रशेखर साहू ने आयोजन की सबको बधाई देते हुए कहा कि आरंग इलेवन क्रिकेट क्लब लगातार इस प्रकार के आयोजन करते आ रहा है।

    उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद गण नरेंद्र लोधी,संतोष लोधी, उमाकांत यादव, जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र रिंकू चंद्राकर, सतनामी समाज प्रवक्ता वेदराम खूंटे, पार्षद प्रतिनिधि गण खिलेश धुरंधर, राकेश सोनकर,वेदप्रकाश देवांगन (भाजयूमो),पंकज शुक्ला (पूर्व उपा), सुशील जलक्षत्रि (पूर्व पार्षद), विनोद साहू (युवा शक्ति),सतीश सोनकर (पूर्व पार्षद), आशीष शर्मा ,सतीश मानू जलक्षत्रि ,टिकेश्वर गिलहरे नंदकुमार ढीढी, गेंदालाल साहू, संतोष चंद्राकर, शैलेंद्र लोधी, टिकेश्वर लोधी,सूरज साहू एवं समन्वयक हरीश दीवान ,नेशनल प्लेयर शिक्षक बालकृष्ण साहू,योगेंद्र चंद्राकर,मोहम्मद जफर चौहान, राजू सोनवानी राहुल पटेल आदि एवं युवाओं के साथ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 2026174 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.