आरंग नगर पालिका के इस वार्ड में हुआ सर्वाधिक मतदान और इस वार्ड में हुआ सबसे कम मतदान-पढ़िए वार्ड वार आंकड़ा….

आरंग। आरंग नगर पालिका चुनाव में इस बार पुरुष मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हुए जम कर मतदान किये वही महिला मतदाता इस बार वोट करने में पीछे रही।79 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने तथा 75 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। इस बार सर्वाधिक मतदान वार्ड क्र 04 में हुआ जहा कुल मतदाता 1069 में 976 मतदाताओं ने मतदान किया मतदान का प्रतिष्ठा 91 रहा।इसी प्रकार सबसे कम मतदान वार्ड क्र 13 में दर्ज किया गया। यहाँ कुल 1134 मतदाताओ में 754 मतदाताओं ने ही मतदान में हिस्सा लिया। मतदान का प्रतिशत मात्र 56.52 रहा। अन्य वार्डो में मतदान का रुझान कैसे रहा देखिये आंकड़ा.. वार्ड क्र-01-79.44%, वार्ड क्र 02-82.62%, वार्ड क्र 03-78.47%,वार्ड क्र05-79.16%, वार्ड क्र 06-71.29%, वार्ड क्र07-76.34%, वार्ड क्र 08-68.86%, वार्ड क्र 09-82.75%,वार्ड क्र-10-68.67%, वार्ड क्र-11-81.25%, वार्ड क्र-12-77.45% ,वार्ड क्र-14-71.38% , वार्ड क्र-15-80.62% , वार्ड क्र 16 में 85.02%,वार्ड क्र-17-77.53% रहा।आपको बता दे 15 फरवरी को अम्बेडकर भवन आरंग में मतगणना होगी। जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है।अभी चौक चौराहों में जीत हार के दावे को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।