Blog

आरंग के जनप्रतिनिधि तथा बीजेपी मंडल के पदाधिकारीयो ने स्व. निखिल कश्यप को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

आरंग के जनप्रतिनिधि तथा बीजेपी मंडल के पदाधिकारीयो ने स्व. निखिल कश्यप को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

आरंग। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्व. निखिल कश्यप के असामयिक निधन पर आरंग के जनप्रतिनिधि तथा आरंग मंडल के पदाधिकारी उनके रायपुर निवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि भगवान पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करे। आरंग जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू, आरंग बीजेपी मण्डल अध्यक्ष देवनाथ साहू , नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले, पार्षद नरेन्द्र लोधी, संतोष लोधी,पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, भाजपा आरंग मंडल के महामंत्री अशोक चंद्राकर,कोषध्यक्ष,वेदप्रकाश देवांगन ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button