Blog

आभार उत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न-कृतज्ञता व्यक्त करने तथा जीवन में विनम्रता एवं संवेदनशीलता को अपनाने की दी प्रेरणा

आभार उत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न-कृतज्ञता व्यक्त करने तथा जीवन में विनम्रता एवं संवेदनशीलता को अपनाने की दी प्रेरणा

रायपुर। दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को अग्रसेन पब्लिक स्कूल एवं श्री जगदीश कुमार दानी विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय परिसर में “आभार उत्सव” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की सभी सम्माननीय आया दीदियों एवं सेवक साथियों के समर्पण, सेवा-भाव एवं निरंतर सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सम्मान एवं संस्कारों की सुगंध से परिपूर्ण रहा।विद्यार्थियों ने उत्साह, श्रद्धा और आदर के साथ सहभागिता करते हुए पुष्प, अभिनंदन-पत्र (कार्ड), मिठाई एवं स्मृति-उपहार भेंट कर अपना स्नेह और आभार प्रकट किया। बच्चों की भावनात्मक अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रेरणादायक बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या आकांक्षा गुप्ता, जगदीश कुमार दानी विद्यालय तथा प्राचार्य एम एल कर्माकर, अग्रसेन पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “Thank You” कहना मात्र एक औपचारिक शब्द नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और मानवीय मूल्यों का अभिन्न अंग है।
उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यालय के ये समर्पित सदस्य प्रतिदिन निष्ठा, परिश्रम एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, जिससे विद्यालय की संपूर्ण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती है। उनका योगदान प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।दोनों प्राचार्यों ने विद्यार्थियों को प्रत्येक व्यक्ति के कार्य एवं योगदान का सम्मान करने, कृतज्ञता व्यक्त करने तथा जीवन में विनम्रता एवं संवेदनशीलता को अपनाने की प्रेरणा दी।विद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग, सहभागिता एवं सकारात्मक समर्थन से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं स्मरणीय बना।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button