Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संत रविदास की 650वीं जयंती पर देशभर में चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, गुरु पूर्णिमा से होगी शुरुआत- विधायक अनुज शर्मा

    July 28, 2026

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    July 28, 2026

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»आज का राशिफल, 10 जून 2025: मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal
    देश-विदेश

    आज का राशिफल, 10 जून 2025: मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 10, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj ka Rashifal, 10 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (10 जून) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (10 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

    मेष राशि (Aries Horoscope)
    आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और साहस से कार्यों को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। किसी पर दबाव न बनाएं।

    उपाय: हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं।

    वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
    आपका आज का दिन मानसिक शांति देने वाला रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। उनके साथ किसी नए प्रयोजन की चर्चा हो सकती है। निवेश में सतर्कता बरतें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

    उपाय: गुड़ और चना का दान करें।

    मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और परिणाम वाला रहेगा। यात्राओं से लाभ संभव है। जीवन में नई जिम्मेदारियों की शुरुआत हो सकती है। मेहनत से भागने का प्रयास न करें, बल्कि डटकर सामना करें।

    उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

    कर्क राशि (Cancer Horoscope)
    धन की स्थिति आज मजबूत होगी। कहीं से धन आने की भी संभावना बन रही है। परिवार के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा। किसी पुराने झगड़े का समाधान निकल सकता है। शत्रुओं से बचकर रहें।

    उपाय: हनुमान जी को केला और इमरती अर्पित करें।

    सिंह राशि (Leo Horoscope)
    नौकरी में तरक्की और मान-सम्मान मिलेगा। संतान को लेकर चिंता हो सकती है, परंतु जल्द ही समाधान निकलेगा। इसलिए चिंता करने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी। स्वादिष्ट खानपान का आनंद उठा सकते हैं।

    उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

    कन्या राशि (Virgo Horoscope)
    आज नए निवेश की शुरुआत करना आपके लिए शुभ रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार का घर पर आगमन हो सकता है। परिवार के साथ दिन बिताने का प्रयास करें।

    उपाय: बंदरों को चना और गुड़ खिलाएं।

    तुला राशि (Libra Horoscope)
    आज का दिन प्रोफेशनल जीवन में नए अवसर ला सकता है। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। लेकिन जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें, नहीं तो कहासुनी हो सकती है।

    उपाय: हनुमान मंदिर में प्रसाद अर्पित करें।

    वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
    आज के दिन आपके मन में आत्मबल और ऊर्जा बनी रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने रुके कार्य भी पूरे कर पाएंगे। किसी बुजुर्ग की सलाह लाभदायक हो सकती है। इसलिए बड़ों का आदर-सम्मान जरूर करें।

    उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।

    धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
    विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। अगर कोई रिजल्ट आ रहा है तो सफलता मिलने की उम्मीद ज्यादा है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। यात्रा टालना उचित रहेगा। शाम का समय परिवार के साथ बिताने का प्रयास करें।

    उपाय: ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें।

    मकर राशि (Capricorn Horoscope)
    किसी पुरानी योजना में आपको सफलता मिल सकती है। वाहन या भूमि से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। जल्दबाजी बिल्कुल न करें। अगर पहले के कार्य पेंडिंग है तो उसे निपटाने का प्रयास करें।

    उपाय: मंगलवार का व्रत रखें।

    कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
    आज आपका मन धार्मिक बना रहेगा। आत्मनिरीक्षण का समय है। अगर आप खुद पर ध्यान देंगे तो धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है। खानपान पर ध्यान देने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

    उपाय: लाल वस्त्र पहनें और मंदिर में दान दें।

    मीन राशि (Pisces Horoscope)
    आज आपकी रचनात्मकता रंग ला सकती है। खेल के लिए समय निकालें। करियर में नई दिशा मिलेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

    उपाय: हनुमान जी को इमरती और तुलसी पत्र अर्पित करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संत रविदास की 650वीं जयंती पर देशभर में चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, गुरु पूर्णिमा से होगी शुरुआत- विधायक अनुज शर्मा

    Vinod GuptaJuly 28, 202667 Views

    संत रविदास की 650वीं जयंती पर देशभर में चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, गुरु पूर्णिमा से…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.