आंगनबाड़ी केन्द्र में गोद भराई व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम

महासमुन्द।
वार्ड नंबर 26 क्लबपारा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में बुधवार को गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, वार्ड पार्षद पियूष साहू, भाजपा नेता शरद मराठा एवं गौरव राठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहे हैं, जिनमें गोद भराई कार्यक्रम भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ अभियान के तहत स्कूली छात्राओं को साइकिल, छात्रवृत्ति एवं नवजात बच्चियों के लिए सुकन्या योजना लागू की गई है।
पार्षद पियूष साहू ने कहा कि महिलाओं को सशक्त, समृद्ध एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार सतत प्रयासरत है।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे, ए.एन.एम. उर्वशी दीवान, ममता सिन्हा, सहायिका सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं नन्हें बच्चे उपस्थित रहे।