Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    July 22, 2026

    विद्यालय में शपथग्रहण व वृक्षारोपण के साथ छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

    July 22, 2026

    निजीकरण,आउटसोर्सिग, ठेका प्रथा के विरोध मे कलेक्टर को इन्होंने सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»अवैध रूप से मुरुम उत्खनन में लगे 2 चैन माउंटेन मशीन व 3 हाईवा जप्त..खनिज विभाग की गतिविधि संदिग्ध.
    आप की खबर

    अवैध रूप से मुरुम उत्खनन में लगे 2 चैन माउंटेन मशीन व 3 हाईवा जप्त..खनिज विभाग की गतिविधि संदिग्ध.

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuApril 1, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अवैध रूप से मुरुम उत्खनन में लगे 2 चैन माउंटेन मशीन व 3 हाईवा जप्त..खनिज विभाग की गतिविधि संदिग्ध..!

    नवापारा राजिम । जिले के अभनपुर विकासखंड के गोबरा नवापारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरभट्ठी में राजस्व विभाग ने एसडीएम रवि सिंह के नेतृत्व में आकस्मिक छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध मुरूम में संलग्न 2 चैन माउंटेन मशीन और 3 हाईवा को जब्त किया है । एसडीएम सिंह ने बताया कि उन्हें ग्राम में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत मिली थी, जिस पर आज जब मौके पर पहुंचे तो खसरा नंबर 128 में अवैध मुरूम उत्खनन होता पाया गया । पूछताछ में उत्खनन कर रहे लोगों के पास फिलहाल कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला । इसके बाद अवैध मुरूम उत्खनन में लगे 2 चैन माउंटेन और 3 हाईवा को जब्त किया गया है । कार्रवाई के दौरान गोबरा नवापारा प्रभारी तहसीलदार सूरज बंछोर, नायब तहसीलदार आलोक वर्मा, राजस्व निरीक्षक, पटवारी समिति अन्य लोग उपस्थित थे ।

    राजस्व विभाग द्वारा आज की गई इस कार्रवाई से जिला खनिज विभाग की कथित सक्रियता की पोल भी खुल गई । मुरूम उत्खननकर्ता द्वारा पिछले 15 दिनों से 24 घंटे बेतहाशा मुरुम का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद खनिज विभाग को इसकी भनक नहीं लगी । या यूं कहें कि खनिज विभाग ने जानबूझकर इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा और इसके पीछे कारण क्या रहे होंगे ? इसे लेकर ग्रामवासी तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं । वैसे भी अभनपुर और गोबरा नवापारा क्षेत्र में, खनिज विभाग की ईमानदार और स्वस्फूर्त कार्रवाई नहीं दिखाई देती है । अगर ऊपर से कोई दबाव आता है, तभी खनिज विभाग कुंभकरणी नींद से जागता है । लेकिन खनिज विभाग की इस निष्क्रियता के चलते शासन को राजस्व की राशि से वंचित होना पड़ता है । बताना जरूरी है कि ग्राम में मुरूम उत्खनन करने वाले द्वारा, पंचायत द्वारा दी गई खसरा और रकबा से, अलग खसरा व रकबा पर मुरूम उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था । ग्राम के कुछ लोगों से कहा सनी में पता चला कि मुरूम का उपयोग भारतमाला परियोजना में किया जा रहा था, जो कि केंद्र सरकार की एक बहुत बड़ी परियोजना है । ग्राम में विगतकुछ दिनों से चल रहे मुरूम उत्खनन एवं परिवहन को रोक लगाने में ग्राम के जिम्मेदार नागरिक टुमन लाल पाल सहित अन्य ग्राम वासियों की भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    Vinod GuptaJuly 22, 202678 Views

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर……

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.