Blog

अब बच्चों की पढ़ाई होगी आधुनिक और रुचिकर-इस परिवार ने प्रदान किया स्मार्ट टीवी और साउंड सिस्टम

अब बच्चों की पढ़ाई होगी आधुनिक और रुचिकर-इस परिवार ने प्रदान किया स्मार्ट टीवी और साउंड सिस्टम

आरंग।स्थानीय शासकीय बालक प्राथमिक शाला, सदर रोड आरंग में बच्चों की पढ़ाई को आधुनिक और रुचिकर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्व. श्रीमति इंदिरा द्वारकानी सेवा प्रकल्प के संस्थापक प्रहलाद दास द्वारकानी (सेवानिवृत्त प्राचार्य) के सौजन्य से शाला को स्मार्ट क्लास वर्क हेतु एक बड़ी एलईडी टीवी और साउंड सिस्टम भेंट किया गया है।इस अवसर पर द्वारकानी परिवार ने कहा कि आज के इस तकनीकी युग में सरकारी स्कूलों के बच्चे भी स्मार्ट पढ़ाई कर सके यही दान का भाव है । इस पुनीत कार्य हेतु शाला की प्रधान पाठिका जया वर्मा एवं स्टाफ सोनल मिश्रा,पवन कुमार साहू,केसरी ढीढी ,रोशनी प्रधान,पिंकी गुप्ता एवं बच्चों ने द्वारकानी परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया। मेडम वर्मा ने कहा कि इस आधुनिक उपकरण से बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ेगी और वे खेल-खेल में डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकेंगे। द्वारकानी परिवार का यह सहयोग शाला के लिए अमूल्य है।इस अवसर पर श्रीमति शिवा, राम, कर्णीका द्वारकानी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button