Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    October 20, 2026

    माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन

    October 20, 2026

    आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अपने विभिन्न मांगों को लेकर फेडरेशन ने फिर किया अगस्त क्रांति का एलान-की चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा..
    Blog

    अपने विभिन्न मांगों को लेकर फेडरेशन ने फिर किया अगस्त क्रांति का एलान-की चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 30, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अपने विभिन्न मांगों को लेकर फेडरेशन ने फिर किया अगस्त क्रांति का एलान-की चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा..

    आरंग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने एक बार फिर अपने विभिन्न मांगों को लेकर अगस्त क्रांति का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ कर्म. अधि.फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा, सहसंयोजक टेपेन्द्र बैस, महासचिव संतलाल साहू, छत्तीसगढ शिक्षक संघ संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने खबर छत्तीसगढ़ को बताया कि फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा की अध्यक्षता में फेडरेशन से संबद्ध समस्त संगठनो के प्रांतीय अध्यक्षों एवं पदाधिकारियो की संपन्न हुई बैठक मे अगस्त क्रांति के अंतर्गत ऑदोलन के विभिन्न चरणो का ऐलान कर दिया गया है। जिसके तहत 6 अगस्त 24 को इंद्रावती भवन (संचालनालय) से महानदी भवन (मंत्रालय) तक दोपहर 2 बजे से मशाल रैली आयोजित कर फेडरेशन प्रदर्शन करेगा। मशाल रैली में फेडरेशन के घटक संगठनों के प्रांताध्यक्ष एवं संभाग तथा जिला संयोजक,व ब्लॉक/तहसील के संयोजक, पदाधिकारियों सहित भाग लेंगे। फेडरेशन ने चार स्तरीय आंदोलन का घोषणा किया है। प्रथम चरण में 6 अगस्त को इंद्रावती भवन से महानदी भवन तक मशाल रैली प्रदर्शन,द्वितीय चरण में 20 से 30 अगस्त तक सांसदों एवं विधायकों को ज्ञापन,तृतीय चरण में 11 सितंबर को जिला/ब्लॉक/तहसीलों में मशाल रैली का आयोजन एवं चौथे चरण में 27 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर जिलों में धरना-प्रदर्शन का आयोजन होगा। यदि सरकार ने कर्मचारियों के हित को नजरअंदाज किया तो फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेने बाध्य होगा।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि भाजपा घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जनवरी 24 से महंगाई भत्ता में 4 % वृद्धि कर साथ 50 % डी ए स्वीकृत करने; प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में जमा किये जाने;भाजपा घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के शासकीय सेवकों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिये जाने;केन्द्र के समान गृह भाड़ा भत्ता; भाजपा घोषणा पत्र अनुसार मध्यप्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिनो का देने के मुद्दों को लेकर ऑदोलन का आगाज किया गया है। जिसमे जिला संयोजक उमेश मुदलियार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे आरंग ब्लॉक/तहसील के समस्त कर्म.अधिकारीगण शामिल होंगे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    October 20, 2026

    माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन

    October 20, 2026

    आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

    October 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    Vinod GuptaOctober 20, 2026110 Views

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना
    • माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन
    • आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
    • भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क-06 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत
    • मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित-12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.