Blog

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ ही होली मिलन का भी हुआ आयोजन…

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ ही होली मिलन का भी हुआ आयोजन…

आरंग। अटल विहार कालोनी के महिलाओं ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं साथ ही होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर महिला दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष तृप्ति शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्व से महिलाओं को अवगत कराया। नारी शक्ति के अध्यक्ष त्रिवेणी चन्द्राकर ने नारी शक्ति का अभिवादन एवं समस्त महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए नारी शक्ति के सम्मान का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। आगामी होली पर्व के महत्व पर भी चर्चा की।इस शुभ अवसर पर कालोनी के वरिष्ठजन माता, नारी शक्ति, दुर्गा समिति , हीरौदी दिवान ,निशा साहू, माला देवांगन रामकली साहू , लीना साहू, रूपाली काटले, प्रियंका गोस्वामी, दीपशिखा मरकाम , नेहा‌ सक्सेना लता साहू ,नीतू धृतलहरे ,प्रभा धृतलहरे, लेखनी निषाद ,मानसी वर्मा, रेणु साहू राधिका कहार एवं बहुतों की संख्या में कालोनी के माता बहन उपस्थित रहे ।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button