Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अनूठी पहल-छात्रों के समग्र विकास की दिशा में एक सार्थक कदम-विद्यालय स्तर पर समाचार पत्र पढ़ने की अभिनव शुरूवात
    Blog

    अनूठी पहल-छात्रों के समग्र विकास की दिशा में एक सार्थक कदम-विद्यालय स्तर पर समाचार पत्र पढ़ने की अभिनव शुरूवात

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 23, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अनूठी पहल-छात्रों के समग्र विकास की दिशा में एक सार्थक कदम-विद्यालय स्तर पर समाचार पत्र पढ़ने की अभिनव शुरूवात

    आरंग।छात्रों में सामान्य ज्ञान, भाषाई दक्षता और समसामयिक घटनाओं की समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर समाचार पत्र पढ़ने की एक अभिनव पहल शुरू की गई है। गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिदिन प्रार्थना सभा के समय विशेष रूप से दो कक्षाओं के लिए समाचार पत्र पठन का कालखंड निर्धारित किया गया है। प्रत्येक कक्षा को सप्ताह में कम से कम दो दिन समाचार पत्र पढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। इस पहल के तहत छात्रों को अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं के प्रमुख समाचार पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रथम दिन छात्रों ने चयनित समाचारों का वाचन किया और उन पर चर्चा भी की। अध्यापकों ने समाचारों की पृष्ठभूमि और प्रासंगिकता को स्पष्ट करते हुए बच्चों की समझ को गहराई दी। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस पहल से छात्रों में केवल ज्ञान ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि भाषा और शब्दावली का विकास, सोचने और विश्लेषण करने की क्षमता, करियर जागरूकता, आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण कौशल में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के अत्यधिक प्रयोग और उसके दुष्प्रभावों के बीच यह पहल एक सकारात्मक विकल्प बनकर सामने आई है। मोबाइल पर समाचार पढ़ते समय छात्रों का ध्यान अन्य ऐप्स, विज्ञापनों और सतही पढ़ाई की ओर चला जाता है, जिससे विषय की गहराई से समझ विकसित नहीं हो पाती। साथ ही, स्क्रीन का लंबे समय तक उपयोग आंखों की थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे घर पर समाचार पत्र पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करें और बच्चों को डिजिटल माध्यमों की बजाय प्रामाणिक समाचार स्रोतों की ओर प्रेरित करें। इससे न केवल बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता का विकास होगा, बल्कि वे देश-दुनिया की गतिविधियों से भी जुड़ सकेंगे।विद्यालय के छात्रों ने भी इस गतिविधि को उत्साहपूर्वक अपनाया है और प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने के लिए अपनी रुचि और उत्सुकता प्रकट की है। प्राचार्य ने आशा व्यक्त की है कि यह पहल छात्रों के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    Vinod GuptaJuly 1, 202684 Views

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.