Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»स्वतंत्रता दिवस-ध्वजारोहण कर मुख्य अतिथि ने दिया स्वतंत्रता के महत्व और उसके संरक्षण हेतु कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने का संदेश….
    Blog

    स्वतंत्रता दिवस-ध्वजारोहण कर मुख्य अतिथि ने दिया स्वतंत्रता के महत्व और उसके संरक्षण हेतु कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने का संदेश….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 15, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    स्वतंत्रता दिवस-ध्वजारोहण कर मुख्य अतिथि ने दिया स्वतंत्रता के महत्व और उसके संरक्षण हेतु कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने का संदेश….

    आरंग। कल्पवृक्ष पब्लिक स्कूल, आरंग का प्रथम राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को अत्यंत हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के उमंगपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ। मुख्य अतिथि आशुतोष अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया तथा मातृभूमि को नमन करते हुए स्वतंत्रता के महत्व और उसके संरक्षण हेतु कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने का संदेश दिया।इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को प्रैक्टिस नोटबुक भेंट की गई, साथ ही उन्हें कठिन परिश्रम एवं लगन के साथ सुलेख लेखन में प्रवीणता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। सांस्कृतिक मंच पर बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, संगीतमय कविताएँ, ओजपूर्ण भाषण और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को रोमांचित कर दिया।इस गौरवमयी क्षण के साक्षी नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएँ, उनके पालकगण एवं विद्यालय परिवार रहे।विद्यालय के अध्यक्ष यशवंत गोयल ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है” और यह भी आश्वस्त किया कि विद्यालय सदैव अभिभावकों के सुझावों और मार्गदर्शन को सम्मानपूर्वक अपनाता रहेगा।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रूपा धीवर एवं अंजू बंजारे ने किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    Vinod GuptaMay 30, 2026

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.