Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सिंचाई पानी प्रबंधन के लिये नही है कोई श्रमिक-पानी छोड़े जाने के ‌बाद भी कमांड क्षेत्र के अंतिम छोर के ग्रामों में नही पहुचा पानी…
    Blog

    सिंचाई पानी प्रबंधन के लिये नही है कोई श्रमिक-पानी छोड़े जाने के ‌बाद भी कमांड क्षेत्र के अंतिम छोर के ग्रामों में नही पहुचा पानी…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 25, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सिंचाई पानी प्रबंधन के लिये नही है कोई श्रमिक-पानी छोड़े जाने के ‌बाद भी कमांड क्षेत्र के अंतिम छोर के ग्रामों में नही पहुचा पानी…

    आरंग । महानदी जलाशय परियोजना के गंगरेल बांध से छोड़े जा रहे सिंचाई पानी के प्रबंधन के लिये एक भी श्रमिक नहीं है । कार्यरत लगभग सभी 12 सौ श्रमिक सेवानिवृत हो चूके हैं और मस्टररोल पर नियुक्ति को शासन ने सन् 1996- 1997 से बंद कर रखा है । इसके चलते सिंचाई पानी का प्रभावी प्रबंधन नहीं हो पा रहा और प्रबंधन व रखरखाव किसानों के रहमोकरम पर निर्भर रह गया है । समस्या के मद्देनजर रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह व‌ महानदी जलाशय परियोजना के मुख्य अभियंता शंकर ठाकुर को ज्ञापन भेज श्रमिकों की नियुक्ति की‌ मांग करते हुये सुझाव दिया है कि फौरी तौर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत नियुक्ति की जा सकती है। मेल से प्रेषित ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि गंगरेल से निकले नहर की‌ पूर्ण क्षमता के करीब पानी छोड़े जाने के ‌बाद भी कमांड क्षेत्र के अंतिम छोर के ग्रामों में पानी नहीं पहुंच पाने की शिकायत है जिसकी वजह नहरों से निकले वितरकों , माइनरों व आउटलेटों का श्रमिकों के अभाव में रखरखाव न हो पाना व सिंचाई पानी का प्रभावी प्रबंधन न हो पाना ‌है । इस साल कमांड क्षेत्र के ग्रामों में खंडवृष्टि ‌के चलते सिंचाई पानी के प्रबंधन में और अधिक दिक्कत होने की जानकारी देते हुये उन्होंने लिखा है कि खंडवृष्टि वाले इलाकों में फिलहाल सिंचाई पानी की फौरी आवश्यकता न होने के बाद भी वितरक प्रणालियों के गेटों का सामयिक उपयोग न होने से पानी व्यर्थ जा रहा है और इन क्षेत्रों के किसान भी पानी बचाने के प्रति उदासीन‌ हैं । गंगरेल के कमांड क्षेत्र के ग्रामों के किसानों द्वारा अभी तक अकाल की विभीषिका न झेलने के चलते पानी की महत्ता न समझने के कारण पनपे इस प्रवृत्ति को दोषी ‌ठहराते हुये ज्ञापन में लिखा गया है कि बरसात के भरोसे खेती करने वाले किसान पानी के एक एक बूंद की महत्ता समझते हैं । रखरखाव व प्रबंधन के लिये विभागीय मद से राशि स्वीकृत करा अथवा रोजगार गारंटी योजना के तहत राशि आबंटित करा तत्काल पर्याप्त श्रमिकों की नियुक्ति की मांग की गयी है । ज्ञापन की प्रति मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भी प्रेषित की गयी है ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    Vinod GuptaMay 13, 2026

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.