Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    August 11, 2026

    विशेष-हरेली अमावस्या की तैयारियां तेज-गांवों में दिखने लगा उत्साह-किसान करेंगे कृषि औजारों की पूजा-बच्चे चढ़ेंगे गेड़ी पर

    August 11, 2026

    विद्यालय में मनाया गया हरियाली दिवस-कृषि औजारों की पूजा-अर्चना के साथ हुए कई कार्यक्रम…

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सामान्य सभा की बैठक के बहिष्कार को लेकर उठे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच आया नगर पालिका अध्यक्ष का बयान-पढ़िए उन्होंने क्या कहा….
    Blog

    सामान्य सभा की बैठक के बहिष्कार को लेकर उठे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच आया नगर पालिका अध्यक्ष का बयान-पढ़िए उन्होंने क्या कहा….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 25, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सामान्य सभा की बैठक के बहिष्कार को लेकर उठे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच आया नगर पालिका अध्यक्ष का बयान-पढ़िए उन्होंने क्या कहा….

    आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में आयोजित सामान्य सभा की बैठक के बहिष्कार को लेकर उठे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि बैठक पूरी तरह नगर पालिका के नियमावली के अनुरूप और आवश्यक कार्यों को समयबद्ध रूप से निपटाने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। आगामी 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व से जुड़े कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण होने के कारण समय की सीमितता को देखते हुए नियमों के तहत तीन दिवसीय सूचना प्रकाशन कर बैठक आहूत की गई।डॉ. संदीप जैन ने एक विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका नियमावली में आपात और आवश्यक सेवाओं से जुड़े विषयों के लिए तीन दिन की सूचना पर सामान्य सभा बुलाने का प्रावधान है। इसी के अंतर्गत बैठक में 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व सहित आवश्यक सेवाओं से जुड़े कुल छह एजेंडे रखे गए थे। विकास से जुड़े अन्य विषयों के लिए सात दिवसीय सूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। जिसे समयाभाव के कारण इस बैठक में शामिल नहीं किया जा सका।नगर पालिका अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि परिषद में विकास कार्यों को लेकर किसी प्रकार की अनदेखी नहीं की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी 10 दिनों के भीतर पुनः सामान्य सभा की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नगर विकास, मूलभूत सुविधाओं और सभी वार्डों से जुड़े जनहित के विषयों को विस्तृत रूप से एजेंडे में शामिल किया जाएगा।बैठक में देरी को लेकर अध्यक्ष डॉ. जैन ने मानवीय पक्ष रखते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद पुष्कर साहू की दादी के स्वर्गवास के कारण सभी पार्षद शोक कार्यक्रम में उपस्थित थे। स्वयं वे भी वहां मौजूद रहे, इसी वजह से वे बैठक में कुछ विलंब से पहुंचे। इसे राजनीतिक रूप देने के बजाय परिस्थितियों को समझने की आवश्यकता है।डॉ. संदीप जैन ने सत्तापक्ष के भीतर असंतोष की बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा पार्षदों के साथ उनका सतत संवाद है और नगर के विकास को लेकर सभी एकमत हैं। घटना क्रम को लेकर अनावश्यक राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि नगरहित सर्वोपरि रखते हुए नियमों के अनुसार निर्णय लिए जा रहे हैं।नगर पालिका अध्यक्ष ने यह भी दोहराया कि उनकी प्राथमिकता आरंग नगर का समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और सभी पार्षदों को साथ लेकर चलना है। आने वाली सामान्य सभा में सभी पक्षों के सुझावों के साथ विकास कार्यों को गति दी जाएगी, ताकि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    August 11, 2026

    विशेष-हरेली अमावस्या की तैयारियां तेज-गांवों में दिखने लगा उत्साह-किसान करेंगे कृषि औजारों की पूजा-बच्चे चढ़ेंगे गेड़ी पर

    August 11, 2026

    विद्यालय में मनाया गया हरियाली दिवस-कृषि औजारों की पूजा-अर्चना के साथ हुए कई कार्यक्रम…

    August 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    Rekhraaz SahuAugust 11, 20262 Views

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.