Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»श्रीमद्भागवत कथा में डूबे नगरवासी-कृष्ण लीलाओं के रसपान से भावविभोर हुए श्रद्धालु
    Blog

    श्रीमद्भागवत कथा में डूबे नगरवासी-कृष्ण लीलाओं के रसपान से भावविभोर हुए श्रद्धालु

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 11, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    श्रीमद्भागवत कथा में डूबे नगरवासी-कृष्ण लीलाओं के रसपान से भावविभोर हुए श्रद्धालु

    Oplus_131072

    आरंग।मंदिरहसौद के कृष्णा चौक में यादव परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा इन दिनों आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहाँ नगरवासी भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के श्रवण से आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। पूरा वातावरण राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हो उठा है।कथावाचक पं. ओंकार प्रसाद पाण्डेय अपने सुमधुर भजनों एवं ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को भावलोक में ले जा रहे हैं। वे श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं प्रभावशाली ढंग से वर्णन कर रहे हैं। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं और जीवन में भक्ति, विवेक व वैराग्य का उदय होता है।कथा में श्रीकृष्ण जन्म, बाल लीलाएं, माखन चोरी और गोवर्धन लीला जैसे प्रसंगों का जीवंत वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कई बार कथा स्थल पर भजनों के दौरान भक्त झूमते-नाचते नजर आए। कथावाचक के मुखारविंद से निकले दृष्टांतों ने श्रोताओं को जीवन में सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।कृष्णा चौक स्थित यादव परिवार द्वारा आयोजित इस भागवत ज्ञान यज्ञ की नगर में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है। आयोजन समिति एवं यादव परिवार के सदस्य नागेश्वर यादव ने बताया कि यह आयोजन नगर की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की भावना से किया गया है, ताकि समाज में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार हो सके।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    Vinod GuptaJuly 15, 2026118 Views

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.