लोकमाता अहिल्या देवी की जयंती पर आज 31 मई कोआरंग में निकलेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि

आरंग। आज 31 मई शनिवार को झेरिया गरिया समाज आरंग राज के द्वारा आरंग में गढ़रिया (पाल, धनकर) समाज के वंशज, न्यायप्रियता धार्मिक सद्भावना एवं धर्म परायणता की प्रतिमूर्ति पुण्य श्लोका लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर की 300वीं जयंती, उत्साह के साथ मनाया जायेगा।इस अवसर पर समाज के महिलाओं के द्वारा दोपहर 12 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।साथ ही समाज के नवयुवकों के द्वारा भव्य पराक्रम बाइक रैली निकाली जाएगी।भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत समाज के विशिष्ट बच्चो को अत्तिधियों के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।शीतला मंदिर चौक, आरंग में आयोजित मंचीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब उपाध्यक्ष अनु, जाति विकास प्रधिकरण छ.ग. शासन कैबिनेट मंत्री दर्जा एवं विधायक आरंग विधानसभा क्षेत्र के. 52 होंगे तथा डॉ. संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग, ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड (छ.ग. शासन) श्रीमती ताकेश्वरी साहू जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग एवं नगर पालिका आरंग के समस्त पार्षद गण विशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिलन धनकर अध्यक्ष आरंग राज एवं प्रदेशाध्यक्ष छ.ग. लेरिया गड़रिया महासभा करेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग


