Blog

राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी महासमुंद इकाई का स्थापना दिवस समारोह आयोजितविधायक योगेश्वर राजू सिन्हा हुए शामिल, संगठन को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी महासमुंद इकाई का स्थापना दिवस समारोह आयोजित
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा हुए शामिल, संगठन को दी शुभकामनाएं

महासमुंद। राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी महासमुंद इकाई द्वारा संगठन का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही प्रदेश मंत्री एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जिला अध्यक्ष शरद मराठा, पार्षद पियुष साहू, भाजपा नेता संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, हिन्दू वाहिनी महिला संगठन की प्रदेश महामंत्री मोहनी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम की प्रतिमा की पूजा एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने संगठन को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत एक हिन्दू राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसमें इस संगठन के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान है। भगवान राम ने मर्यादा का और भगवान कृष्ण ने नेतृत्व का पाठ पढ़ाया, यह हमारे देश की संस्कृति और गौरव का प्रतीक है।

नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं वाहिनी के प्रदेश मंत्री देवीचंद राठी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित कर उसकी सुरक्षा और हितों की रक्षा करना है। उन्होंने बताया कि आज यह संगठन देशभर में तेजी से विस्तार कर रहा है।

जिला अध्यक्ष शरद मराठा ने जानकारी दी कि स्थापना दिवस के अवसर पर तीन राम भजन टोलियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। उन्होंने आह्वान किया कि रामभक्तों को जोड़कर संगठन को और भी अधिक सशक्त बनाना है, साथ ही महिलाओं की भागीदारी भी आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री मोहनी शर्मा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री मंजुला शर्मा, जिला प्रवक्ता हेमलता केशरवानी, मीडिया प्रभारी सीता यादव, प्रतिभा यदु, बिंदु निषाद, रीमा शर्मा, लता यादव, उपासना यादव, सुरेखा शर्मा, सत्रुघ्न सिन्हा समेत अनेक भजन मंडलियां उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button