Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….

    August 9, 2026

    संभागीय बालिका कबड्डी में रायपुर जिला का दबदबा-​मेजबान रायपुर ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर जीता खिताब

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»योग से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है – जलछत्री
    Blog

    योग से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है – जलछत्री

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJune 21, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    योग से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है – जलछत्री

    महासमुंद – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष इक्कीस जून को मनाया जाता है जो योग के महत्व और इसके लाभों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। उक्त बातें ग्राम पंचायत चिंगरौद के सरपंच छेरकू राम जलछत्री ने बच्चों से कहीं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिंगरौद में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने योग दिवस का शुभारंभ किया तथा बच्चों को योग से होने वाले कई लाभों के बारे में बताया। प्रभारी प्रधान पाठक डीगेश कुमार ध्रुव ने बच्चों से कहा कि योग करने से शरीर में शारीरिक लचीलापन, शक्ति और संतुलन, मानसिक स्वास्थ्य योग तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में मदद करता है। साथ ही आत्मिक स्वास्थ्य योग, आत्म-जागरूकता और आत्म-स्वीकृति में सुधार करने में मदद करता है।

    ग्राम सचिव ज्योति डहरिया ने योग के महत्व और इसके लाभों बताते हुए कहा कि योग एक शक्तिशाली अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, हमें योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके लाभों को अपने जीवन में शामिल करने का प्रयास करना चाहिए।

    शिक्षक योगेश कुमार मधुकर ने बच्चों को योगासन की विभिन्न मुद्राओं से अवगत कराते हुए योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर ग्राम के उपसरपंच छन्नू लाल सिन्हा, सुश्री कविता साहू, उत्तरा जलछत्री, नोकेश्वर देवदास ग्राम अध्यक्ष, मुरारी निषाद ग्राम उपाध्यक्ष, शिक्षक पोखन लाल चंद्राकर सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….

    August 9, 2026

    संभागीय बालिका कबड्डी में रायपुर जिला का दबदबा-​मेजबान रायपुर ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर जीता खिताब

    August 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    Vinod GuptaAugust 9, 202649 Views

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.