Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर पिथौरा के 08 वालंटियर्स को कारण बताओ नोटिस जारी
    Blog

    मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर पिथौरा के 08 वालंटियर्स को कारण बताओ नोटिस जारी

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 15, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर पिथौरा के 08 वालंटियर्स को कारण बताओ नोटिस जारी

    महासमुंद 15 नवंबर 2025/ मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (एस आई आर) में लापरवाही बरतने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हेतु संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन के आधार पर पिथौरा के तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा ऐसे 8 वालिंटियर श्री मनोहर साहू प्रधान पाठक, विनोद कुमार मालिक, फूलसिंह बरिहा, निर्मल कुमार पटेल, किशोर पटेल, कुलेश्वर पंडा एवं राजकुमार तिर्की जो वालिंटियर नियुक्त किए गए थे, इन कर्मचारियों पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन के आधार पर कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है एवं अपना स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।

    तहसीलदार पिथौरा द्वारा उक्त कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (SIR) की घोषणा की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तहसील पिथौरा के अंतर्गत विधानसभा 40 बसना एवं विधानसभा 41 खल्लारी के सभी मतदान केंद्रों के एन्युमरेशन फार्म वितरण, एकत्रीकरण एवं बी एल ओ एप के माध्यम से डिजिटलीकरण हेतु आपकी नियुक्त वालेंटियर् के रूप में की गई है। जिसमे आपकी निर्वाचन (SIR) जैसे महत्वपूर्ण कार्य मे आपकी अनुपस्थिति पाई गई। आपके द्वारा किया गया कृत्य छग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 के विपरीत है। इस संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जवाब प्राप्त न होने अथवा संतोषप्रद न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही किए जाने हेतु प्रतिवेदन उच्चाधिकारी को प्रेषित किया जावेगा जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    Rekhraaz SahuJuly 17, 20262 Views

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.