ब्रेकिंग-आरंग हत्याकांड-आरंग पुलिस का बड़ा खुलासा-इस कारण हुई थी नीरज की हत्या-एक नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार

आरंग। आरंग में कल होली के दिन हुए नीरज लोधी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक नीरज लोधी की हत्या पुरानी रंजिश में नहीं बल्कि होली में उपजे विवाद के कारण हुई थी। लोधी पारा से तीन युवक बाइक पर सवार होकर साहू पर की तरफ आ रहे थे इसी बीच कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ और धक्कामुक्की के बीच बाइक सवार तीनों युवक गिर गए। गिरने के बाद दो युवक मौके से भाग निकले और नीरज लोधी पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नीरज लोधी अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। उसकी हत्या के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।लोधी समाज द्वारा भी आज आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था।
गिरफ्तार आरोपियों में….
- मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू पिता संतोष कुमार निषाद उम्र 21 वर्ष
- योगेन्द्र निषाद उर्फ बीरू उर्फ बाऊ पिता बिन्देश निषाद उम्र 24 वर्ष
- गौतम कुमार साहू पिता योगेन्द्र कुमार साहू उम्र 23 वर्ष
- भोजराम निषाद उर्फ भोजू उर्फ भोज पिता पुनेश निषाद उम्र 24 वर्ष
- राहुल साहू पिता सुशील साहू उम्र 23 वर्ष
- नेमीचंद साहू पिता सुशील साहू उम्र 19 वर्ष
- धनेश निषाद पिता कांशीराम निषाद उम्र 30 वर्ष सभी साकिनान केवंसी साहूपारा आरंग थाना आरंग जिला रायपुर


