Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    August 26, 2026

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026

    नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी सौगात-आदर्श शहर समृद्धि योजना में नगर पालिका आरंग शामिल-विकास के लिए मिलेंगे 200 करोड़
    Blog

    बड़ी सौगात-आदर्श शहर समृद्धि योजना में नगर पालिका आरंग शामिल-विकास के लिए मिलेंगे 200 करोड़

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 8, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी सौगात-आदर्श शहर समृद्धि योजना में नगर पालिका आरंग शामिल-विकास के लिए मिलेंगे 200 करोड़

    आरंग। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में नगर पालिका परिषद आरंग को आदर्श शहर समृद्धि योजना में शामिल करते हुए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने से नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। इस योजना के माध्यम से अब आरंग में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ शहर के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन तथा समस्त भाजपा पार्षदों ने इसे आरंग नगर के लिए ऐतिहासिक सौगात बताते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा बजट में की गई यह घोषणा नगर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विकास किया जाएगा, जिससे आरंग एक आदर्श और समृद्ध नगर के रूप में विकसित होगा।डॉ. जैन ने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के विशेष प्रयासों से आरंग नगर को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है। इससे नगर के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी, जिसका लाभ सीधे तौर पर नगरवासियों को प्राप्त होगा।उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रति नगर पालिका परिषद आरंग और नगरवासियों की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही विश्वास जताया कि आने वाले समय में आरंग नगर आदर्श शहर के साथ-साथ एक समृद्ध और विकसित नगर के रूप में नई पहचान बनाएगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    August 26, 2026

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026

    नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

    August 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaAugust 26, 202611 Views

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन आरंग।छत्तीसगढ़ शिक्षक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.