Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात…

    May 5, 2026

    आरंग तहसील का पहला ‘सुशासन तिहार सम्पन्न’-इतने आवेदनों पर हुई त्वरित कार्रवाई

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के तहत आज फिंगेश्वर के सेम्हरतरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-15वें वित्त की राशि रोकने पर फूटा आक्रोश-जिला पंचायत सामान्य सभा का इन सदस्यों ने किया बहिष्कार
    Blog

    बड़ी खबर-15वें वित्त की राशि रोकने पर फूटा आक्रोश-जिला पंचायत सामान्य सभा का इन सदस्यों ने किया बहिष्कार

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-15वें वित्त की राशि रोकने पर फूटा आक्रोश-जिला पंचायत सामान्य सभा का इन सदस्यों ने किया बहिष्कार

    आरंग। जिला पंचायत में आज आयोजित सामान्य सभा की बैठक उस समय हंगामेदार हो गई, जब 7 जिला पंचायत सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। सदस्यों ने सरपंचों को 15वें वित्त आयोग की राशि पिछले 10 माह से जारी नहीं होने, पंचायतों के विकास कार्य ठप पड़ने,धान का रकबा संशोधन न होने,एग्री टेक पोर्टल में किसानो का फौत हो जाने के आवेदनों का कैरी फॉरवर्ड ना होने,मनरेगा में मानव दिवस कम करने,विभिन्न स्कूलों में सायकल वितरण न होने,हॉस्पिटलों में रेट लिस्ट का डिस्प्ले नहीं होने,ज़मीन गाइड लाइन बड़ाने,आवास के हितग्राहियों का किस्त जारी नहीं होने सहित अन्य गंभीर जनहित के मुद्दों को लेकर शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।बैठक से बाहर निकलते हुए जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने सरकार के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि गांवों के विकास से जुड़ी पंचायतें आर्थिक संकट से जूझ रही हैं, लेकिन शासन को इसकी कोई चिंता नहीं है।वतन चन्द्राकर ने कहा कि 15वें वित्त की राशि पंचायतों की जीवनरेखा है। इसी राशि से नाली, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, सामुदायिक भवन, मरम्मत व अन्य मूलभूत कार्य कराए जाते हैं। 10 महीने से राशि रोके जाने से पंचायतें पंगु हो गई हैं, सरपंचों की छवि जनता के बीच खराब हो रही है और गांवों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।यशवंत साहू ने आरोप लगाया कि बार-बार ज्ञापन, प्रस्ताव और मौखिक आग्रह के बावजूद सरकार और प्रशासन आंख मूंदे बैठे हैं।हरि शंकर निषाद ने कहा की यह स्थिति दर्शाती है कि विकेंद्रीकरण और ग्राम स्वराज की बात करने वाली सरकार जमीनी हकीकत से कट चुकी है।बैठक के बहिष्कार के दौरान जिन प्रमुख मुद्दों को उठाया गया, उनमें 15वें वित्त की राशि का लंबे समय से भुगतान नहीं पंचायतों में विकास कार्य ठप,सरपंचों को आर्थिक व प्रशासनिक संकटस्वीकृत कार्यों की लंबित भुगतान प्रक्रिया पंचायत कर्मियों को मानदेय संबंधी समस्याएं ग्रामीण योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही जिला स्तर पर जवाबदेही का अभाव शामिल हैं।भीनू सुजीत ने कहा कि यदि आज भी आवाज नहीं उठाई जाती, तो पंचायत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती। बैठक का बहिष्कार चेतावनी है, आंदोलन नहीं। यदि शीघ्र राशि जारी नहीं की गई और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ,तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।जिला पंचायत सदस्यों ने मांग की है कि 15वें वित्त की बकाया राशि तत्काल जारी की जाए, पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाए और जिला स्तर पर लंबित समस्याओं का समयबद्ध निराकरण हो।बैठक में हुए इस बहिष्कार से जिला पंचायत की कार्यप्रणाली और सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि शासन इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है।बहिष्कार करने वालो में मुख्य रूप से वतन चन्द्राकर, यशवंत साहू,हरि शंकर निषाद, कविता हेमंत कश्यप,भीनू सुजीत घिधौड़े,पूजा लोकमणि कोसले रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात…

    May 5, 2026

    आरंग तहसील का पहला ‘सुशासन तिहार सम्पन्न’-इतने आवेदनों पर हुई त्वरित कार्रवाई

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के तहत आज फिंगेश्वर के सेम्हरतरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

    May 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात…

    Vinod GuptaMay 5, 2026

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.