Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-नहर पुलिया पर चाकू की नोक पर 5 हजार की लूट-ग्रामीणों में दहशत
    Blog

    बड़ी खबर-नहर पुलिया पर चाकू की नोक पर 5 हजार की लूट-ग्रामीणों में दहशत

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 27, 2026403 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-नहर पुलिया पर चाकू की नोक पर 5 हजार की लूट-ग्रामीणों में दहशत

    ​आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोसमखुटा में बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दी है। रक्षाबंधन पर्व से ठीक एक दिन पहले कोसमखुटा स्थित नहर पुलिया के पास तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर 5 हजार रुपये लूट लिए और मौके से रफूचक्कर हो गए। सरेराह हुई इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल निर्मित हो गया है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नारा निवासी प्रहलाद चंद्राकर कोसमखुटा नहर पुलिया के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने प्रहलाद चंद्राकर के गले पर धारदार चाकू टिका दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी जेब में रखे 5 हजार रुपये जबरन निकाल लिए। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद बदमाश अपनी बाइक से आरंग की ओर फरार हो गए। बता दें कि पीड़ित प्रहलाद चंद्राकर क्षेत्र के प्रसिद्ध खिलाड़ी आकाश चंद्राकर के पिता हैं। कॉमखुटा​ पिपरहट्टा और आरंग के आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ समय से लूटपाट और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। विशेषकर सुनसान सड़कों और नहर पुल-पुलियों के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।​घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर ने कहा कि मुख्य रास्तों और दिनदहाड़े इस तरह की वारदातों का होना पुलिस प्रशासन की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि घटना की सूक्ष्मता से जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। साथ ही कोसमकोटा, पिपरहथा सहित पूरे आरंग क्षेत्र के संवेदनशील रास्तों और नहर पुलियों के पास नियमित गश्त व निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में कानून का खौफ कायम हो सके।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202645 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.