Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-दुर्लभ जैन तीर्थंकर की प्रतिमा को बाहर ले जाने का प्रयास एक बार फिर हुआ विफल-नपा अध्यक्ष के नेतृत्व में नागरिको ने किया विरोध
    Blog

    बड़ी खबर-दुर्लभ जैन तीर्थंकर की प्रतिमा को बाहर ले जाने का प्रयास एक बार फिर हुआ विफल-नपा अध्यक्ष के नेतृत्व में नागरिको ने किया विरोध

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 7, 20254 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-दुर्लभ जैन तीर्थंकर की प्रतिमा को बाहर ले जाने का प्रयास एक बार फिर हुआ विफल-नपा अध्यक्ष के नेतृत्व में नागरिको ने किया विरोध

    आरंग। कुछ वर्षों पहले खुदाई के दौरान मिली दुर्लभ जैन तीर्थंकर की सादृश्य प्रतिमा को बाहर ले जाने का प्रयास एक बार फिर विफल हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के नेतृत्व में पार्षदों तथा नागरिको के जम कर विरोध के बाद प्रतिमा लेने आये प्रतिनिधियो को खाली हाथ लौटना पड़ा। आपको बता दे छत्तीसगढ़ के आरंग को मंदिरों की नगरी कहा जाता है, यहां मिलने वाले प्राचीन और दुर्लभ मूर्तियों के कारण आरंग की पहचान पूरे देश में है। सितंबर 2021 में आरंग के अंधियार खोप तालाब में गहरीकरण के दौरान प्राचीन और दुर्लभ जैन तीर्थंकर की सादृश्य प्रतिमा मिली थी। प्रतिमा को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा भांडदेवल मंदिर में सुरक्षित रखा गया है। इस प्रतिमा को डोंगरगढ़ के जैन समाज ने इस मूर्ति को ले जाने के लिए प्रशासन से मांग की थी। जिस पर रायपुर के तत्कालीन कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने मूर्ति को जैन समाज डोंगरगढ़ को सौंपने का आदेश जारी कर दिया था। लेकिन आदेश का आरंग के स्थानीय लोगों के विरोध के बाद विधायक गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों के चलते तत्कालीन संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिमा आरंग में रखे जाने की घोषणा की थी साथ में आरंग संग्रहालय बनाने की भी घोषणा की थी।परन्तु एक वर्ष बाद आज फिर प्रतिमा लेने पहुचे प्रतिनिधियो को विरोध का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन को चर्चा करने के लिए आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा ने अपने ऑफिस बुलाया जहां पहले से जैन समाज के लोग मौजूद थे लेकिन उन्होंने चर्चा करने मना कर दिया।इसी बीच पार्षद पुष्कर साहू और पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर एसडीएम के पास पहुंचे और उन्होंने नगर हित में मूर्ति को लेकर अपना पक्ष रखा,इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई और पार्षद पुष्कर साहू एसडीएम ऑफिस से बाहर निकल गए। इस घटना से जैन समाज के लोग नरम पड़ गए और उनको मूर्ति के बिना ही वापस लौटना पड़ा।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आरंग में खुदाई के दौरान निकली प्राचीन प्रतिमाएं किसी भी हाल में बाहर नही ले जाने दिया जायेगा।आरंग की पहचान यहां के प्राचीन मूर्ति, अवशेषों और ऐतिहासिक धरोहरों के कारण होती है। नागरिकों की बिना सहमति के आरंग की धरोहरों को ले जाने अनुचित है।इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष हिरामन बंजारे, पार्षद पुष्कर साहू, नरेंद्र लोधी ,संतोष लोधी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर,खिलेश धुरंधर, पूर्व पार्षद सुशील जलक्षत्री, बीजेपी महामन्त्री अशोक चंद्राकर, तुलाराम साहू,नागेंद्र विश्वकर्मा,यशपाल लोधी, अमन साहू , बसंती साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    September 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    Vinod GuptaSeptember 15, 202681 Views

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.