Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    दीपावली पर जगमगाएगा आरंग-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की पहल पर अध्यक्ष निधि से वार्डों में दुरुस्त हो रही प्रकाश व्यवस्था-जनशिकायतों का भी त्वरित समाधान

    November 4, 2026

    गार्गी फाउंडेशन ने किया ‘समाज गौरव सम्मान 2०26’ का आयोजन,75 से अधिक समाजसेवियों और 1० संस्थाओं का हुआ सम्मान

    November 4, 2026

    05 नवम्बर को रायपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह पर राज्य स्तरीय समारोह-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»प्रधानमंत्री आवास योजना में सरपंच ने लिए पैसा…. एसडीएम से हुई शिकायत नहीं हुई कार्रवाई… अब जिले के कलेक्टर के पास महिला ने लगाई गुहार
    Blog

    प्रधानमंत्री आवास योजना में सरपंच ने लिए पैसा…. एसडीएम से हुई शिकायत नहीं हुई कार्रवाई… अब जिले के कलेक्टर के पास महिला ने लगाई गुहार

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuOctober 1, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री आवास योजना में सरपंच ने लिए पैसा…. एसडीएम से हुई शिकायत नहीं हुई कार्रवाई… अब जिले के कलेक्टर के पास महिला ने लगाई गुहार

    महासमुंद – मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत कांपा में प्रधानमंत्री आवास योजना में पैसे की मांग को लेकर महिला ने कलेक्टर से शिकायत किया है। दरअसल ग्राम पंचायत कांपा के आश्रित ग्राम परसवानी निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही अंजनी यादव 12 मार्च 2024 को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में एसडीएम के पास सरपंच के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाने को लेकर पैसे मांगने की शिकायत किया था लेकिन शिकायत पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है।

    प्रधानमंत्री आवास योजना में पैसे की मांग.…महिला ने किया सरपंच के खिलाफ 10 हजार रुपए लेने लिखित में शिकायत…..

    इसके बाद अब सत्ता में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की भाषण सुनने के बाद एक बार फिर आस जगी और अब महासमुंद कलेक्टर को प्रधानमंत्री आवास योजना में कांपा के सरपंच संदीप चंद्राकर द्वारा पैसे मांगने की बात को लेकर शिकायत किया है। 24 सितंबर को कलेक्टर जन चौपाल में सौंप गए अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि मैं अंजनी यादव पति स्वर्गीय श्री आसाराम यादव ग्राम परसवानी ग्राम पंचायत कांपा का निवासी हूं कुछ दिन पहले मेरे नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में मेरा नाम से आवास आया था जिसमें हमारे गांव के सरपंच संदीप चंद्राकर द्वारा 10 हजार रुपए की मांग की गई बताए गए कि साहब लोगों को देना है अगर नहीं दोगे तो मैं तुम्हारा नाम सूची से कटवा दूंगा। फिर मैं अपनी बहन से ब्याज में पैसे मांगकर ₹10000 लाया और सरपंच को दिया हूं। जिसकी जानकारी में एसडीएम साहब को 12 मार्च को लिखित में दिया था और एसडीएम साहब द्वारा कार्रवाई करने की आश्वासन दिया था अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है।अतः कलेक्टर महोदय से निवेदन है कि सरपंच संदीप चंद्राकर द्वारा ग्राम पंचायत काँपा के ऊपर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।आप को बता दे की 12 मार्च 2024 को महिला ने जब शिकायत किया था उस समय प्रदेश में कांग्रेस का सरकार थी लेकिन अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई है जिसके बाद से प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों से पैसे मांगने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि का वितरण कार्यक्रम में क्या कहा था मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने देखिए….

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आवास योजना में पैसे की मांग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है वहीं उन्होंने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री आवास योजना में एक भी पैसे की शिकायत कहीं से आता है तो सीधे जिले के कलेक्टर के ऊपर कार्रवाई होगी, किसी को भी एक पैसे देने की आवश्यकता नहीं है।

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कहां की विष्णु देव की सरकार है पालनहारी सरकार है कौड़ी खर्चा किसी को प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी को देने की जरूरत नहीं है। कहीं से कुछ शिकायत आता है तो अधिकारियों के पास शिकायत करें नहीं तो अपने क्षेत्र के नेता को जानकारी देवे।

    पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर साफ शब्दों में कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को एक रुपए भी कहीं देने की जरूरत नहीं है। कोई भी दलाल किसी से भी जुडा हो हितग्राहियों से एक पैसे भी मांगता है तुरंत जिले के कलेक्टर को सूचित करो उस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

    जन चौपाल में प्राप्त शिकायतों का नहीं हो रहा त्वरित निराकरण, निराकरण पाने भटक रहे लोग…..

    प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही महिला लगातार पैसे मांगने की शिकायत कर रहे हैं पहले तो एसडीएम साहब को शिकायत किया था जिस पर से आज सात माह बीत गए हैं आवेदन पर कोई विचार और कार्यवाही नहीं हुआ और अब फिर से कलेक्टर जन चौपाल के माध्यम से आवेदन दिया है सप्ताह भर बीत गए हैं लेकिन उसे पर भी कोई कार्रवाई और विचार नहीं हुआ है। जन चौपाल में ऐसे कई मामले पेंडिंग है जिसकी दूसरी बार तीसरी बार शिकायत करने के लिए लगातार जिले के ग्रामीण क्षेत्र से लोग पहुंचते है। दूर दराज से आए ग्रामीण टोकन नंबर सर्च कर अपने समस्याओं पर हुए निराकरण की स्थिति जांचने के लिए चॉइस सेंटर तक भी पहुंचते हैं लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता फिर दोबारा आवेदन लगाते हैं सिलसिला सालों से चल रहे हैं आखिर जिले के लोगों को जन चौपाल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण कब मिलेगा?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    दीपावली पर जगमगाएगा आरंग-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की पहल पर अध्यक्ष निधि से वार्डों में दुरुस्त हो रही प्रकाश व्यवस्था-जनशिकायतों का भी त्वरित समाधान

    November 4, 2026

    गार्गी फाउंडेशन ने किया ‘समाज गौरव सम्मान 2०26’ का आयोजन,75 से अधिक समाजसेवियों और 1० संस्थाओं का हुआ सम्मान

    November 4, 2026

    05 नवम्बर को रायपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह पर राज्य स्तरीय समारोह-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

    November 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    दीपावली पर जगमगाएगा आरंग-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की पहल पर अध्यक्ष निधि से वार्डों में दुरुस्त हो रही प्रकाश व्यवस्था-जनशिकायतों का भी त्वरित समाधान

    Vinod GuptaNovember 4, 202665 Views

    दीपावली पर जगमगाएगा आरंग-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की पहल पर अध्यक्ष निधि से वार्डों में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • दीपावली पर जगमगाएगा आरंग-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की पहल पर अध्यक्ष निधि से वार्डों में दुरुस्त हो रही प्रकाश व्यवस्था-जनशिकायतों का भी त्वरित समाधान
    • गार्गी फाउंडेशन ने किया ‘समाज गौरव सम्मान 2०26’ का आयोजन,75 से अधिक समाजसेवियों और 1० संस्थाओं का हुआ सम्मान
    • 05 नवम्बर को रायपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह पर राज्य स्तरीय समारोह-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि
    • आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, जुपिटर स्कूटी और मोबाइल भी जब्त
    • कांटे की टक्कर में सृजन सोनकर स्कूल को 03 विकेट से हराकर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल पंहुचा फाइनल में-तन्मय बने ‘मैन ऑफ द मैच’
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.