Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»निःशुल्क समर कैंप का आयोजन-विद्यार्थियों को रंग-बिरंगी चित्रकला की दुनिया, उसके विकास तथा जीवन से कराया जा रहा रूबरू
    Blog

    निःशुल्क समर कैंप का आयोजन-विद्यार्थियों को रंग-बिरंगी चित्रकला की दुनिया, उसके विकास तथा जीवन से कराया जा रहा रूबरू

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 23, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    निःशुल्क समर कैंप का आयोजन-विद्यार्थियों को रंग-बिरंगी चित्रकला की दुनिया, उसके विकास तथा जीवन से कराया जा रहा रूबरू

    आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग में छात्रों की रूचि को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क समर कैंप का आयोजन किया गया है।संस्था के संचालक यशवंत चतुर्वेदी ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुये बताया कि कैंप में स्कूल के विद्यार्थियों के साथ साथ अन्य कई स्कूलों के विद्यार्थी भी उत्सुकता से शामिल हो रहे हैं।गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के द्वारा आयोजित इस समर कैंप का संचालन आर्टिस्ट गौरव पटेल द्वारा किया जा रहा है। सभी उम्र समूह के विद्यार्थियों को दो समूहों में विभाजित कर कैंप का संचालन किया जा रहा है।समर कैंप में विद्यार्थियों को रंग-बिरंगी चित्रकला की दुनिया, उसके विकास तथा जीवन में इसकी आवश्यकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जा रही है।कैंप के माध्यम से विभिन्न प्रकार की चित्रकला, जैसे कि- बेसिक ऑफ ड्राइंग, बेसिक ऑफ कलरिंग, ओरेगामी पेपर डिजाइन एंड पैटर डिजाइन, बेसिक रूल ऑफ ड्राइंग एंड पेंटिंग, क्ले मॉडल आर्ट, डिफरेंट शेड ऑफ पेंसिल आर्ट, चारकोल पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग, सॉफ्ट पेस्टल, पोर्ट्रियट पेंटिंग एक्रीलिक्स कलर पेंटिंग, फॉक पेंटिंग, वर्ली आर्ट, बस्तर आर्ट पोस्टर कलर, वॉटर कलर, पेंसिल स्केच पेंटिंग, और ग्राफिटी आर्ट सिखाने की योजना है। कैंप में विभिन्न गतिविधियों, खेलों, कला-संग्रहालय, और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।सभी विद्यार्थीयों के लिए चित्रकला का अदभुत अनुभव है। इस अनोखी पहल में शामिल होने पर छात्र अपनी कला की दिशा में महारथ प्राप्त करने हेतु अत्याधिक उत्साहित हैं।यह समर कैंप 31 मई तक चलेगा।उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की रूचि को ध्यान में रखते हुए इसके बाद वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    Rekhraaz SahuApril 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार महासमुंद।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.