Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    July 26, 2026

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ के माध्यम से जानीं नगरवासियों की समस्याएँ

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धान बेचने जा रहे किसान से रिश्वत लेने वाला ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
    Blog

    धान बेचने जा रहे किसान से रिश्वत लेने वाला ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 24, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धान बेचने जा रहे किसान से रिश्वत लेने वाला ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    बालोद। मंडी में धान बेचने जा रहे एक किसान से रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद डौंडी विकासखंड के साल्हे में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद उप संचालक कृषि, जिला बालोद द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता किसान केशव राम साहू अपनी निजी भूमि का 125 बोरी धान ट्रैक्टर में भरकर बालोद मंडी विक्रय हेतु ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किसान को जांच का हवाला देकर रोका गया।

    आरोप है कि अधिकारी ने किसान से पहले 50 हजार रुपये की मांग की, बाद में 15 हजार रुपये UPI के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।किसान की शिकायत पर मामले की प्राथमिक जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में यह पुष्टि हुई कि संबंधित अधिकारी के खाते में 15 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन हुआ है। जांच रिपोर्ट के आधार पर शिकायत के आरोप सिद्ध पाए गए।जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके चलते छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, बालोद के अधीन नियत किया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील बताया गया है।यह मामला सामने आने के बाद कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचारपूर्ण गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    July 26, 2026

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ के माध्यम से जानीं नगरवासियों की समस्याएँ

    July 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    Vinod GuptaJuly 26, 2026113 Views

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न… आरंग। आगामी श्रावण…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.