Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»दीपावली मिलन के साथ कुटुंब प्रबोधन व पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर मनाई गई त्रिशताब्दी जयंती-विधायक गुरु ख़ुशवंत साहेब हुए शामिल…
    Blog

    दीपावली मिलन के साथ कुटुंब प्रबोधन व पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर मनाई गई त्रिशताब्दी जयंती-विधायक गुरु ख़ुशवंत साहेब हुए शामिल…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 3, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दीपावली मिलन के साथ कुटुंब प्रबोधन व पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर मनाई गई त्रिशताब्दी जयंती-विधायक गुरु ख़ुशवंत साहेब हुए शामिल…

    आरंग। धीवर समाज आरंग नगर द्वारा 2 दिसंबर 2024 सोमवार को स्थानीय राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित धीवर समाज भवन में दीपावली मिलन, कुटुंब प्रबोधन व पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आरंग विधानसभा के लोकप्रिय विधायक गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए , साथ ही मुख्य वक्ता के रूप मेंराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रायपुर विभाग व्यवस्था प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह शामिल हुए। उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवनी व हिन्दू समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यो , व उनके संघर्ष को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी समाज जन को प्रदान किया। विधायक गुरु ख़ुशवंत साहेब ने संबोधित करते हुए सभी को दीपावली मिलन पर बधाई व शुभकामनाएं दी , साथ ही उन्होंने ने कहा कि धीवर समाज एक मेहनतकश अनुशाषित, संगठित व प्रगतिशील समाज है , उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा मछुआरों के हितों को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से लेकर अनेक योजनाओं के बारे में अवगत कराया व इसका लाभ सभी को लेने की बात कही, साथ कि प्रदेश की भाजपा सरकार किस प्रकार से मछुआरों साथ है। उसका जिक्र करते हुए बताया कि हाल ही में मछुआरा समाज से ही सरकार मेंअन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया । विधानसभा चुनाव में पहली बार छत्तीसगढ़ में धीवर समाज के पदाधिकारी धनीराम धीवर को भाजपा ने कसडोल से विधायक प्रत्याशी बनाया था, तथा रमन सिंह जी के कार्यकाल में ही मछुआ कल्याण बोर्ड का गठन, व मछुआ नीति लाया गया ताकि परंपरागत मछुआरों को लाभ मिल सके, आगे भी मछुआरों के विकास को लेकर सरकार द्वारा पंजीयन का कार्य प्रारंभ है सभी पंजीकृत हो तकि सब को योजनाओं का लाभ मिल सके। कुटुंब प्रबोधन के विषय पर वर्तमान परिवेष व भविष्य पर अपनी बात कहते हुए दिलीप जलक्षत्री, रूपेश जलक्षत्री, श्रीमती रजनी जलक्षत्री ने अपना अपना विचार कुटुंबजनो के समक्ष रखा।धीवर समाज आरंग नगर के अध्यक्ष डॉ तेजराम जलक्षत्री ने भी देवी अहिल्याबाई होल्कर जी से जुड़े विषय पर अपनी बात रखते हुए धीवर समाज भवन परिसर के बाउंड्रीवाल स्वीकृति पर क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी का धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम में धीवर समाज के संरक्षक सलाहकार सुकलुराम जलक्षत्री, बृजलाल जलक्षत्री, शिवकुमार जलक्षत्री, प्रभुलाल जलक्षत्री, सुशील जलक्षत्री (प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा व संस्कृति प्रकोष्ठ ,पूर्व पार्षद) धीवर समाज आरंग नगर उपाध्यक्ष सदाराम जलक्षत्री, कोषाध्यक्ष रमन जलक्षत्री, सहसचिव रूपेश जलक्षत्री,दिलीप चोखेलाल जलक्षत्री (प्रदेश कोषाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ) ,चेतन लल्लू जलक्षत्री (अध्यक्ष मत्स्य सहकारी समिति),कृष्णकुमार, गंगाराम, रूपेश, बबला, छोटेलाल,राजू, देवनारायण, साधुराम, ललितराम,दुजेराम जलक्षत्री, कोमल लाखोटी, डॉ एम एल तारक,खेमू, चेतन, रवि आनंद, बलराम जलक्षत्री, युवाप्रकोष्ठ से प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जलक्षत्री, परगना अध्यक्ष दुर्गेश जलक्षत्री, चमन जलक्षत्री , नरेंद्र जलक्षत्री, देव जलक्षत्री, सतीश मानु जलक्षत्री, प्रीतम जलक्षत्री, जीतू जलक्षत्री, राकेश जलक्षत्री, राजा मोरध्वज जलक्षत्री, यशवंत गोलू जलक्षत्री, चित्रकान्त जलक्षत्री, लक्की, कुशाल, उत्तम, महेंद्र, मनीष, अप्पू, राजकुमार, उमाकांत, संदीप, विवेक,महिलाप्रकोष्ठ से अध्यक्ष रजनी जलक्षत्री, उपाध्यक्ष चुन्नी जलक्षत्री, कोषाध्यक्ष ओमेश्वरी जलक्षत्री, सचिव कुसुम जलक्षत्री, सहसचिव चंद्रकांता जलक्षत्री, खेमलता, आशा, कामिनी,तारा, रामेश्वरी,वीणा, लीला, धर्मिन, नंदिनी जलक्षत्री के साथ बतौर अतिथि भाजपा के पदाधिकारी , जनप्रतिनिधिगण प्रमुख रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन व आभार सचिव भूषण जलक्षत्री ने किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    Rekhraaz SahuApril 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार महासमुंद।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.