Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»त्याग और संस्कृति की धरती आरंग में इतिहास रचने को तैयार राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव-तैयारियों का कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने लिया जायज़ा
    Blog

    त्याग और संस्कृति की धरती आरंग में इतिहास रचने को तैयार राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव-तैयारियों का कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने लिया जायज़ा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 13, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    त्याग और संस्कृति की धरती आरंग में इतिहास रचने को तैयार मोरध्वज आरंग महोत्सव-तैयारियों का कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने लिया जायज़ा

    आरंग। 15–16 जनवरी को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मोरध्वज महोत्सव की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से महोत्सव के संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मोरध्वज महोत्सव त्याग, सत्य और धर्म की अमर गाथा का प्रतीक है, इसलिए इसकी गरिमा और परंपरा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंच व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, यातायात, पार्किंग एवं सुरक्षा प्रबंधों को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिला, बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएँ सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।मंत्री ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी को दिनभर सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में आयोजित होने वाला भव्य सुनील स्टार नाइट कार्यक्रम युवाओं एवं आमजनों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। वहीं 16 जनवरी को देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास के काव्य पाठ का आयोजन होगा, जो साहित्य प्रेमियों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव साबित होगा।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राजा मोरध्वज की कथा हमारी पहचान और गौरव है। यह महोत्सव न केवल आरंग, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महोत्सव की तैयारियों में सर्वसमाज की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है, जो सामाजिक समरसता और एकता का प्रेरक उदाहरण है।अंत में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग सहित आसपास के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में सहभागी बनने की अपील करते हुए इसे ऐतिहासिक सफलता दिलाने का आह्वान किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    September 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    Vinod GuptaSeptember 15, 202690 Views

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.