Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम समेत 4 की मौत

    May 12, 2026

    पिता की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार-भेजा गया जेल

    May 12, 2026

    बड़ी खबर-आरंग में यहाँ मिली 100 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»तिरंगे की शान में एकजुट हुआ आरंग–गुरु खुशवंत साहेब की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा
    Blog

    तिरंगे की शान में एकजुट हुआ आरंग–गुरु खुशवंत साहेब की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तिरंगे की शान में एकजुट हुआ आरंग–गुरु खुशवंत साहेब की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

    आरंग। आज आरंग नगर में विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।गुरु खुशवंत साहेब ने स्वयं यात्रा का नेतृत्व करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान एवं राष्ट्रप्रेम के संकल्प को आगे बढ़ाया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जोश, उत्साह, देशभक्ति के नारों और DJ पर गूंजते वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिन्द, के गगनभेदी उद्घोष से पूरा नगर देशप्रेम के रंग में रंग गया। यात्रा का समापन नेताजी चौक स्थित विधायक कार्यालय में हुआ, जहां विशाल जनसमूह की उपस्थिति में गुरु खुशवंत साहेब ने राष्ट्रीय ध्वज को सलाम कर अमर शहीदों को नमन किया।इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा की तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, यह स्वतंत्रता, बलिदान और एकता का पवित्र प्रतीक है। इसे सदैव सम्मान और गौरव के साथ फहराना हम सबका कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और हमें मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता साथी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नगर के गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम समेत 4 की मौत

    May 12, 2026

    पिता की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार-भेजा गया जेल

    May 12, 2026

    बड़ी खबर-आरंग में यहाँ मिली 100 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां

    May 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम समेत 4 की मौत

    Rekhraaz SahuMay 12, 2026

    दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.