Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में आकाश चंद्राकर ने जीते पांच पदक-दो स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

    September 22, 2026

    गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में भव्य महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन सम्पन्न…

    September 22, 2026

    बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय में कल 23 सितंबर को होगा दीक्षारंभ एवं लोकार्पण समारोह-सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे शिरकत…

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»तालाब किनारे इमली के पेड़ पर फांसी पर लटके मिले युवक-युवती
    Blog

    तालाब किनारे इमली के पेड़ पर फांसी पर लटके मिले युवक-युवती

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMarch 29, 20263 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तालाब किनारे इमली के पेड़ पर फांसी पर लटके मिले युवक-युवती

    महासमुंद। जिले के थाना भंवरपुर अंतर्गत आज रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के तालाब किनारे स्थित इमली के पेड़ पर युवक और युवती के शव फांसी पर लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

    मृतकों की पहचान
    मृत युवक-युवती की पहचान इस प्रकार बताई जा रही है—
    प्रिया नाग (उम्र लगभग 20-21 वर्ष)निवासी – छूहीया, बिलाईगढ़
    सूरज सेन (उम्र लगभग 28 वर्ष)
    निवासी – मुड़ीडीह, भंवरपुर

    8:30 बजे ग्रामीणों ने देखा शव
    ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह करीब 8:30 बजे कुछ लोग तालाब की ओर गए थे। तभी उनकी नजर इमली के पेड़ पर पड़ी, जहां युवक-युवती के शव फांसी पर लटके हुए दिखाई दिए। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

    दुपट्टा और गमछे से फांसी लगाने की आशंका

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती ने दुपट्टे और युवक ने गमछे के सहारे फांसी लगाई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई की।

    2-3 दिन पहले घर से फरार होने की चर्चा….

    बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। वहीं जानकारी सामने आई है कि युवक-युवती 2-3 दिन पहले घर से फरार हो गए थे। युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी।

    पुलिस जांच जारी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    यह खबर प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है, जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में आकाश चंद्राकर ने जीते पांच पदक-दो स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

    September 22, 2026

    गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में भव्य महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन सम्पन्न…

    September 22, 2026

    बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय में कल 23 सितंबर को होगा दीक्षारंभ एवं लोकार्पण समारोह-सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे शिरकत…

    September 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में आकाश चंद्राकर ने जीते पांच पदक-दो स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

    Vinod GuptaSeptember 22, 202645 Views

    राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में आकाश चंद्राकर ने जीते पांच पदक-दो स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.