Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»टंकी बनने के बाद भी पेयजल के लिए जनता त्रस्त-पीएचई विभाग की लापरवाही से हो रही है सरकार की छवि धूमिल
    Blog

    टंकी बनने के बाद भी पेयजल के लिए जनता त्रस्त-पीएचई विभाग की लापरवाही से हो रही है सरकार की छवि धूमिल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 31, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    टंकी बनने के बाद भी पेयजल के लिए जनता त्रस्त-पीएचई विभाग की लापरवाही से हो रही है सरकार की छवि धूमिल

    Oplus_0

    आरंग।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “हर घर जल – हर घर नल” योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में सफलतापूर्वक लागू करने के उद्देश्य से आरंग विधान सभा के परसकोल गांव में करीब दो वर्ष पूर्व लाखों की लागत से पानी टंकी का निर्माण पूर्ण कर लिया गया था। लेकिन यह पानी टंकी आज भी उद्घाटन की राह देख रहा है।परसकोल के सरपंच श्रीमती लक्ष्मी सोहन साहू एवं जनपद सदस्य प्रीतम साहू ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नव निर्मित पानी टंकी से न कोई जल आपूर्ति शुरू हुई है और न ही कोई विभागीय हलचल। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे इसे अधिकारियों की जानबूझकर की जा रही अनदेखी बता रहे हैं।उन्होंने बताया कि कई बार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारियों से मिलकर उद्घाटन कर पानी आपूर्ति प्रारंभ करने की गुहार लगाई गई, लेकिन अधिकारियों ने सभी अपीलों को दरकिनार कर दिया। इससे यह साफ झलकता है कि विभागीय अधिकारियों का उद्देश्य सरकार की छवि खराब करना और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को बदनाम करना है।गांव में गर्मी हो या बरसात, ग्रामीणों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। आपको बता दे की सरकार की योजना थी कि गांव के हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुँचे परन्तु पानी टंकी के निर्माण के बाद भी पानी नहीं मिलना, ग्रामीणों के साथ एक प्रकार की क्रूर मजाक जैसी स्थिति उत्पन्न कर रहा है। स्पष्ट नजर आ रहा है कि अधिकारियों की कार्यशैली में लापरवाही ही नहीं बल्कि सरकार की योजनाओं को असफल करने की मंशा भी नजर आ रही है।भाजपा मंडल के मंत्री दौलत साहू ने चेताया है कि यदि जल्द ही पानी टंकी से जल आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वे जन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। उन्होंने शासन से मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और योजना को शीघ्र लागू कर उन्हें पानी की सुविधा दी जाय।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    Rekhraaz SahuApril 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार महासमुंद।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.