Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का उत्सव..

    July 29, 2026

    ट्रैफिक और साइबर क्राइम अवेयरनेस को लेकर आरंग पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान

    July 29, 2026

    राधाकृष्ण संस्कृत पाठशाला का हुआ विधिवत शुभारंभ-इतने विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश…

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जिला स्तरीय CBRN मॉक ड्रिल से पूर्व प्रशासनिक समन्वय बैठक आयोजित
    Blog

    जिला स्तरीय CBRN मॉक ड्रिल से पूर्व प्रशासनिक समन्वय बैठक आयोजित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 11, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिला स्तरीय CBRN मॉक ड्रिल से पूर्व प्रशासनिक समन्वय बैठक आयोजित

    Oplus_131072

    आरंग।इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन (SERPL), रायपुर में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (CBRN) आपदा प्रबंधन की तैयारी के संबंध में एक टेबल-टॉप बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 11 मार्च 2026 को IOCL-SERPL, रायपुर में प्रस्तावित जिला स्तरीय CBRN मॉक ड्रिल की तैयारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।।बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने की। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और पूर्व तैयारी के महत्व पर प्रकाश डाला।बैठक के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत SERPL रायपुर के स्टेशन इंचार्ज जयंत कुमार पैकरा द्वारा किया गया। उन्होंने संभावित CBRN आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और तैयारी को अत्यंत आवश्यक बताया।बैठक में आज 11 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय CBRN मॉक ड्रिल के सफल संचालन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें संबंधित एजेंसियों की भूमिकाएं एवं जिम्मेदारियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीति, संचार व्यवस्था तथा विभागों के बीच समन्वय जैसे विषय शामिल रहे।।बैठक को अत्यंत सार्थक और उपयोगी बताते हुए सभी विभागों ने आगामी मॉक ड्रिल के सफल आयोजन तथा किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में डिप्टी कलेक्टर (राहत शाखा) उपेन्द्र किंडो, डिप्टी कमांडेंट (NDRF) पवन जोशी तथा कमांडेंट (SDRF होमगार्ड) पुष्पराज सिंह, आरंग तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे सहित पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राज्य अग्निशमन सेवा एवं अन्य जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का उत्सव..

    July 29, 2026

    ट्रैफिक और साइबर क्राइम अवेयरनेस को लेकर आरंग पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान

    July 29, 2026

    राधाकृष्ण संस्कृत पाठशाला का हुआ विधिवत शुभारंभ-इतने विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश…

    July 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का उत्सव..

    Vinod GuptaJuly 29, 202655 Views

    सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का उत्सव.. आरंग l सरस्वती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.