Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जानें आरबीसी 6(4) क्या है-इस नियम के तहत आप कैसे प्राप्त कर सकते है मुआवजा
    Blog

    जानें आरबीसी 6(4) क्या है-इस नियम के तहत आप कैसे प्राप्त कर सकते है मुआवजा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 6, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जानें आरबीसी 6(4) क्या है-इस नियम के तहत आप कैसे प्राप्त कर सकते है मुआवजा

    RBC 6(4) का मतलब राजस्व पुस्तक परिपत्र (Revenue book circular) से है ,इसके अंतर्गत अनुदान सहायता(मुआवजा) राशि प्राकृतिक आपदा जैसे पानी में डूबने से मौत ,जीव जंतु के काटने, गाज गिरने से मौत मकान ,फसल ,अग्नि से क्षति होने की स्थिति में ,या दुर्घटनाओं के कारण होने वाली अप्रत्याशित क्षति पर दिया जाता है।
    अलग अलग राज्यों में इसके अलग अलग प्रावधान हो सकते है।
    मृत्यु होने पर मुआवजा
    👉400000(चार लाख की सहायता राशि)
    👉 यह सहायता राशि प्राकृतिक आपदा ,( बाढ़,भूकंप ,बिजली गिरने आग लगने )या दुर्घटना में मौत होने पर दी जाती है ।
    स्थाई विकलांगता पर मुआवजा
    👉यदि किसी दुर्घटना में /आपदा में व्यक्ति 100% विकलांग हो जाता है ,तो 200000(दो लाख) तक का मुआवजा।
    👉50% से अधिक विकलांग होने पर भी राशि
    गंभीर रूप से घायल होने पर
    👉गंभीर रूप से घायल होने पर 12000 से 50000( बारह से पचास) हजार का प्रावधान
    मुआवजा कहा से प्राप्त करें
    घटना के बाद पीड़ित परिवार को राजस्व विभाग में रिपोर्ट करनी पड़ती है ,इसके लिए अधिकारिता वाले तहसील न्यायालय ,अथवा नजदीकी पुलिस थाने जहा घटना हुई हो ,से संपर्क कर सकते है ।
    पंचायत ,नगर पालिका के माध्यम से भी आवेदन दिया जा सकता है।
    क्या क्या दस्तावेज लगेंगे
    मृतक/घायल का आधार कार्ड ,पहचान पत्र ,मृत्यु के मामले में पीएम रिपोर्ट ,घायल के मामले में अस्पताल का मेडिकल रिपोर्ट ,परिवार का राशन कार्ड ,निवास प्रमाण पत्र,बैंक खाते की जानकारी जिसमे पैसे डाले जाएंगे ,अन्य जानकारी जो अश्यकतानुसार मांगी जाए
    सत्यापन की प्रक्रिया बाद दी जाएगी राशि
    पूरे प्रकरण का सत्यापन अथवा जांच जिला कलेक्टर/तहसीलदार द्वारा जांच कराई जाती है जांच पूरी होने पर पीड़ित के खाते में पैसे भेज दी जाती है।
    ध्यान रहे
    ध्यान रहे ,मुआवजा केवल सरकारी नियमो के प्रावधानों के तहत दी जाती है , मुवाबजे के लिए झूठी शिकायत या गलत दस्तावेज देने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है
    सावधान रहे ,सुरक्षित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    Vinod GuptaAugust 11, 2026128 Views

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा… आरंग। नगर पालिका परिषद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.