Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर चालक फरार

    May 9, 2026

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र….

    May 9, 2026

    बड़ी खबर-पशु तस्करी के मामले में आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-संदिग्ध वाहन से इतने भैंसे हुई बरामद…

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस-11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ-रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी
    Blog

    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस-11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ-रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 1, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस- 11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ-रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी

    Oplus_131072

    रायपुर। 01 नवंबर 2024 /छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वीं वर्षगांठ और दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नया रायपुर के एकात्म पथ पर आयोजित 11,000 दीपों के प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से दीप प्रज्ज्वलित किया। यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है, जिससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया । दीपों की रौशनी से नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ, जो राज्य के गौरव को बढ़ाएगा । इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु श्री खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और बसव राजू एस.सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    इस मौके पर एकात्मपथ में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर नया रायपुर के कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शानदार आतिशबाजी और रंग-बिरंगी लाइटों ने सभी को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर मधुर संगीत की धुनों ने माहौल को और भी मनोरम बना दिया। स्थल पर आकर्षक रंगोली सजाई गई थी, और स्थापना दिवस के प्रतीक चिन्हों के साथ सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने सेल्फी लेकर खुशी जताई।इस अवसर पर नवा रायपुर में नवनिर्मित सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास आयोजित कार्यक्रम में और एकात्मपथ पर श्रमिकों और सफाईकर्मियों को दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाईयां वितरित कर शुभकामनाएं दीं। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 1 नवंबर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में मध्य प्रदेश से अलग करके की गई थी, यह राज्य पुनर्गठन भारत के राजनीतिक और प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

    Oplus_131072

    छत्तीसगढ़ की स्थापना के पीछे का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने के साथ यहां की विशिष्ट सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को मान्यता देना और लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा प्रदान करना था।आज राज्य अपनी 24वीं स्थापना वर्षगांठ मना रहा है और अपनी समृद्ध संस्कृति और विविधता के साथ देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह दिन राज्य के लोगों के लिए गर्व और उत्सव का अवसर है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर चालक फरार

    May 9, 2026

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र….

    May 9, 2026

    बड़ी खबर-पशु तस्करी के मामले में आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-संदिग्ध वाहन से इतने भैंसे हुई बरामद…

    May 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर चालक फरार

    Vinod GuptaMay 9, 2026

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.