Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती पर बेलसोंडा में चावल उत्सव का आयोजन
    Blog

    छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती पर बेलसोंडा में चावल उत्सव का आयोजन

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 7, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती पर बेलसोंडा में चावल उत्सव का आयोजन

    महासमुंद।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के पावन अवसर पर ग्राम बेलसोंडा स्थित शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकान में चावल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाना तथा खाद्य सुरक्षा को सशक्त बनाना रहा।इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गरीब, किसान एवं श्रमिक वर्ग के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

    चावल उत्सव के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को समय पर और पारदर्शी ढंग से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच प्रीत बाई धीवर ने की। उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष में आयोजित चावल उत्सव राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीणों को सीधे लाभ मिल रहा है।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पंचगण राजेश्वर चंद्राकर, लेनदास कौसरे, भारती ध्रुव, मीना धीवर एवं नमर्दा धीवर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    साथ ही ग्राम पंचायत सचिव नेहा उपाध्याय एवं त्रिभुवन धीवर (सरपंच प्रतिनिधि) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर पंचगणों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अतिथियों ने राशन वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।चावल उत्सव का आयोजन सुबह 11 बजे किया गया, जो शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह एवं सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    Vinod GuptaApril 17, 2026

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ. आरंग।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.