Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»खेल विभाग द्वारा संविदा भर्ती के लिए 16 अगस्त तक आवदेन आमंत्रित
    Blog

    खेल विभाग द्वारा संविदा भर्ती के लिए 16 अगस्त तक आवदेन आमंत्रित

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 3, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेलों के लिए 26 प्रशिक्षकों (कोच) की संविदा आधार पर एक वर्ष अवधि के लिए नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों से 16 अगस्त 2024 तक आवदेन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। संविदा आधार पर यह नियुक्ति जिलों एवं अकादमियों में की जाएगी। संविदा नियुक्ति नियत चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार के माध्यम से होगी। पात्रता शर्तों में अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ का निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2024 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा के संबंध में विभागीय नियम एवं इस संदर्भ में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश भी लागू होंगे। शैक्षणिक अर्हता राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्था पटियाला से प्रशिक्षण का डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त संस्था से समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए।

        संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एथलेटिक्स (रनिंग/जम्पिंग), टेनिस, कबड्डी के लिए दो-दो, फुटबॉल एवं हॉकी के लिए पांच-पांच, आर्चरी के लिए चार तथा बैडमिंटन, व्हॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, क्याकिंग-केनोइंग, मलखम्ब, कुश्ती के लिए एक-एक कोच की संविदा नियुक्ति की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट http://www.sportsyw.cg.gov.in/पर देखी जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    April 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    Vinod GuptaApril 16, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन… आरंग। आंगन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.