Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कोडार जलाशय से रबी फसल हेतु जल प्रदाय में परसट्टी (खार) को शामिल करने की मांग
    Blog

    कोडार जलाशय से रबी फसल हेतु जल प्रदाय में परसट्टी (खार) को शामिल करने की मांग

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 2, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोडार जलाशय से रबी फसल हेतु जल प्रदाय में परसट्टी (खार) को शामिल करने की मांग

    महासमुंद।कोडार जलाशय से रबी फसल हेतु जल प्रदाय की वर्तमान व्यवस्था में ग्राम परसट्टी (खार) को शामिल नहीं किए जाने पर किसानों में नाराजगी व्याप्त है। इस संबंध में ग्राम पंचायत बरौडाबाजार अंतर्गत ग्राम परसट्टी (खार) के किसानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने जल संसाधन विभाग से लिखित रूप में मांग की है कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम परसट्टी (खार) को जल प्रदाय सूची में सम्मिलित किया जाए।आवेदन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान वर्ष क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने के कारण कोडार जलाशय में पर्याप्त जल उपलब्ध है और जलाशय से रबी फसल हेतु सिंचाई का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत बंजारी, घोंघाबाहरा, बनसिवनी, कोंदकेरा, सोरिद, चोरभट्टी, नयापारा, परसदा, मुस्की, कांपा, तथा बरौंडा-बाजार सहित अन्य ग्रामों को जल प्रदाय किया जा रहा है, किंतु ग्राम परसट्टी (खार) को इस सूची से बाहर रखा गया है।किसानों का कहना है कि पूर्व में दो अवसरों पर ग्राम परसट्टी (खार) को रबी फसल हेतु सिंचाई जल उपलब्ध कराया गया था, जिससे किसानों ने सफलतापूर्वक फसल ली थी। इस वर्ष भी ग्राम का रकबा सीमित है, फिर भी यदि जल प्रदाय नहीं किया गया तो यहां के किसान रबी फसल से पूरी तरह वंचित हो जाएंगे।ग्रामीणों ने मांग की है कि जहां तक वर्तमान में पानी पहुंचाया जा रहा है, उसके आगे दो नहर माइनर को जोड़ते हुए ग्राम पर सट्टी (खार) तक जल पहुंचाया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई सुविधा मिल सके और उनकी आजीविका सुरक्षित रह सके।किसानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने जल संसाधन विभाग से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    Vinod GuptaApril 17, 2026

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ. आरंग।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.