Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई
    Blog

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 29, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई

    MOTN सर्वे में दूसरा स्थान : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को बताया विकास युग का सूत्रधार

    छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दी बधाई

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बोले–यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के विकास युग का आरंभ है

    आरंग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरते हुए देशभर में सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस ऐतिहासिक एवं गौरवशाली उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई देते हुए इस छत्तीसगढ़ के विकास युग का आरंभ कहा है। यह गौरवशाली क्षण न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के लिए भी गर्व का विषय है।कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि MOTN सर्वे के अनुसार : फरवरी 2025 में जहाँ 39% जनता मुख्यमंत्री के कार्यों से संतुष्ट थी वहीं अगस्त 2025 में यह आँकड़ा बढ़कर 41.9% तक पहुँच गया है और यह आंकड़ा निरंतर अभी आगे बढ़ेगा। भाजपा सरकार सभी वर्गों व क्षेत्रों में मिशन मोड पर कार्य कर रही है। यह बढ़ता हुआ विश्वास इस बात का सजीव प्रमाण है कि भाजपा ही विकास और विश्वास की गारंटी है।कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल बन रही है। गरीब, किसान, युवा व मातृशक्ति के लिए कल्याणकारी योजनाएँ, कौशल, शिक्षा, स्वास्थ्य व बुनियादी ढाँचे में ऐतिहासिक सुधार, जनता की उम्मीदों को पूरा करने का अटूट संकल्प के साथ प्रदेश में निवेश को भी बढ़ावा मिल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहुत कम समय में छत्तीसगढ़ को सुशासन, विकास और विश्वास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। MOTN सर्वे में देशभर के मुख्यमंत्रियों में दूसरा स्थान मिलना, जनता के बढ़ते विश्वास और मुख्यमंत्री की जनसेवा को मिली सबसे बड़ी स्वीकृति है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है और इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा की सरकार ही विकास और विश्वास की गारंटी है। इस स्वर्णिम उपलब्धि पर हम सब गर्वित हैं और माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    Vinod GuptaMay 30, 2026

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.