Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर कल 27 अगस्त से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री

    August 26, 2026

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कल 18 फ़रवरी को निकलेगी कैबिनेट मंत्री युवा राजगुरु गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में विराट पदयात्रा-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्वेत झंडा दिखा कर करेंगे पदयात्रा को रवाना…
    Blog

    कल 18 फ़रवरी को निकलेगी कैबिनेट मंत्री युवा राजगुरु गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में विराट पदयात्रा-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्वेत झंडा दिखा कर करेंगे पदयात्रा को रवाना…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 17, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कल 18 फ़रवरी को निकलेगी कैबिनेट मंत्री युवा राजगुरु गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में विराट पदयात्रा-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्वेत झंडा दिखा कर करेंगे पदयात्रा को रवाना…

    Oplus_131072

    आरंग। सतनामी समाज की आस्था, एकता और सामाजिक समरसता के पावन उद्देश्य को लेकर रायपुर से पवित्र गिरौदपुरी धाम तक 18 से 22 फरवरी 2026 तक परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के आशीर्वाद एवं राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पदयात्रा को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान के प्रेरक संदेश के साथ यह ऐतिहासिक पदयात्रा समाज व प्रदेश में भाईचारा, समानता और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी।परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के पावन आशीर्वाद एवं गुरु परंपरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस पदयात्रा का शुभारंभ 18 फरवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे सतनाम भवन, मोवा (रायपुर) से किया जाएगा। 5 दिवसीय यह यात्रा लगभग 145 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए 40 से अधिक गांव एवं शहरों से होकर गुजरेगी और गिरौदपुरी धाम में समापन होगा।पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाज जनों द्वारा स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंथी नृत्य, सतनाम अखाड़ा प्रदर्शन, धूमाल एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा साथ ही समरसता भोज एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नशामुक्ति, स्वच्छता, शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और समरसता का महाअभियान है, जो गुरु घासीदास बाबा जी के मनखे-मनखे एक समान के संदेश को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।समस्त मानव समाज, सतनामी समाज, प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुजनों से आह्वान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर इस ऐतिहासिक पदयात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर कल 27 अगस्त से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री

    August 26, 2026

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    August 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर कल 27 अगस्त से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन

    Vinod GuptaAugust 26, 20264 Views

    पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर कल 27 अगस्त से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन आरंग।शिक्षक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.