Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सुशासन तिहार-मंत्री गुरु खुशवंत ने दिखाये कड़े तेवर-अधूरे कार्यो को लेकर इन अधिकारी को दिए सख्त निर्देश….

    May 8, 2026

    इस कालोनी को नगरपालिका आरंग में विधिवत मर्ज किए जाने की मांग-सुशासन तिहार में दिया गया आवेदन…

    May 8, 2026

    जनसेवा के क्षेत्र में इस स्कूल की सराहनीय पहल-राहगीरों के लिए की चार सार्वजनिक प्याऊ घर की शुरुआत

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग विधायक गुरु खुशवंत ने यहां पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…
    Blog

    आरंग विधायक गुरु खुशवंत ने यहां पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 2, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग विधायक गुरु खुशवंत ने यहां पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

    आरंग। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आज मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के बड़े मुनगी और बहानाकाड़ी गाँव में पौधारोपण करते हुए कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।आगे उन्होंने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढि़यों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। प्रदूषण को कम करके शहर को हरा भरा बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें, ताकि हमारा शहर व जिला हरा भरा रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है। हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। साथ ही शाला प्रवेश उत्सव पर छात्र-छात्राओं को कॉपी पुस्तक भेंट कर मिठाई खिलाकर प्रवेश कराया और सभी शिक्षक-पालको एवं छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।।आपको बता दे कि बड़े मुनगी में महिला समूह के द्वारा सुरक्षित मैदान में 151 पौधा एवं बहानाकाड़ी के ग्राम सरपंच व गांव के सहयोग से प्राथमिक,माध्यमिक स्कूल,ग्राम पंचायत,खेल मैदान में 251 पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग,भाजपा मडंल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा,भायुमो जिला महामंत्री गजेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता वर्मा,जनपद सदस्य श्रीमती दिनेश्वरी यशवंत टण्डन,ग्राम पंचायत सरपंच अशोक बंजारे, महिला समूह,स्कूल स्टॉप, छात्र-छात्राएं सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,आमजन उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सुशासन तिहार-मंत्री गुरु खुशवंत ने दिखाये कड़े तेवर-अधूरे कार्यो को लेकर इन अधिकारी को दिए सख्त निर्देश….

    May 8, 2026

    इस कालोनी को नगरपालिका आरंग में विधिवत मर्ज किए जाने की मांग-सुशासन तिहार में दिया गया आवेदन…

    May 8, 2026

    जनसेवा के क्षेत्र में इस स्कूल की सराहनीय पहल-राहगीरों के लिए की चार सार्वजनिक प्याऊ घर की शुरुआत

    May 8, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सुशासन तिहार-मंत्री गुरु खुशवंत ने दिखाये कड़े तेवर-अधूरे कार्यो को लेकर इन अधिकारी को दिए सख्त निर्देश….

    Vinod GuptaMay 8, 2026

    सुशासन तिहार-मंत्री गुरु खुशवंत ने दिखाये कड़े तेवर-अधूरे कार्यो को लेकर इन अधिकारी को दिए…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.