Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….

    August 9, 2026

    संभागीय बालिका कबड्डी में रायपुर जिला का दबदबा-​मेजबान रायपुर ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर जीता खिताब

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग विधान सभा क्षेत्र-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से ₹2155.97 लाख की बड़ी मंज़ूरी
    Blog

    आरंग विधान सभा क्षेत्र-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से ₹2155.97 लाख की बड़ी मंज़ूरी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 4, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग विधान सभा क्षेत्र-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से ₹2155.97 लाख की बड़ी मंज़ूरी

    Oplus_131072

    आरंग | कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की सतत पहल और प्रभावी समन्वय से लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिला रायपुर के गोढ़ी–तोड़गांव–बड़गांव मार्ग के 9.00 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए ₹2155.97 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना में सड़क निर्माण के साथ-साथ पुल–पुलिया का निर्माण भी शामिल है, जिससे क्षेत्रीय यातायात को स्थायी समाधान मिलेगा। इस सड़क के उन्नयन से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी सुविधाओं से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। किसानों को मंडियों तक पहुंच, विद्यार्थियों को शिक्षा संस्थानों तक सुविधा और व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह योजना आरंग विधानसभा के आर्थिक और सामाजिक विकास की धुरी साबित होगी। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार विकास को प्राथमिकता नहीं, प्रतिबद्धता मानकर कार्य कर रही है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में लगातार मिल रही स्वीकृतियां इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार विकास को काग़ज़ों से निकालकर ज़मीन पर उतार रही है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए जन प्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी आरंग विधानसभा को अधोसंरचना, सड़क, सिंचाई एवं जनसुविधाओं से जुड़ी अनेक नई सौगातें मिलती रहेंगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….

    August 9, 2026

    संभागीय बालिका कबड्डी में रायपुर जिला का दबदबा-​मेजबान रायपुर ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर जीता खिताब

    August 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    Vinod GuptaAugust 9, 202656 Views

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.