Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    टीबी मुक्त भारत अभियान-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन-इतने मरीजो का किया गया निशुल्क एक्सरे…

    April 22, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस-कार्यशाला का हुआ आयोजन एवं किया गया पौधारोपण

    April 22, 2026

    06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-इन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ…

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग विधानसभा क्षेत्र में इस विभाग से ₹2651.66 लाख रुपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति-देखिये स्वीकृत कार्यो की सूची
    Blog

    आरंग विधानसभा क्षेत्र में इस विभाग से ₹2651.66 लाख रुपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति-देखिये स्वीकृत कार्यो की सूची

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 31, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग विधानसभा क्षेत्र में इस विभाग से ₹2651.66 लाख रुपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति-देखिये स्वीकृत कार्यो की सूची

    Oplus_131072

    आरंग।छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आरंग विधानसभा अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में कुल 6 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल लागत ₹2651.66 लाख है। इन योजनाओं के अंतर्गत 702.64 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। स्वीकृत कार्यों में स्टॉपडेम निर्माण, नहरों का रीमॉडलिंग, सी.सी. लाइनिंग, माइनर लाइनिंग, विद्युत व्यवस्था का उन्नयन एवं रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं से ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, कृषि उत्पादन को बल मिलेगा तथा बुनियादी अधोसंरचना सुदृढ़ होगी। यह स्वीकृतियां आरंग विधानसभा क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रही है। आरंग क्षेत्र में लगातार मिल रही स्वीकृतियां सरकार की विकासोन्मुखी सोच और प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। कैबिनेट मंत्री ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी आरंग विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई-नई सौगातें मिलती रहेंगी और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाएगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    टीबी मुक्त भारत अभियान-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन-इतने मरीजो का किया गया निशुल्क एक्सरे…

    April 22, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस-कार्यशाला का हुआ आयोजन एवं किया गया पौधारोपण

    April 22, 2026

    06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-इन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ…

    April 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    टीबी मुक्त भारत अभियान-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन-इतने मरीजो का किया गया निशुल्क एक्सरे…

    Vinod GuptaApril 22, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन-इतने मरीजो का किया गया निशुल्क एक्सरे… आरंग।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.