Blog

आरंग में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का हुआ ऐतिहासिक स्वागत-मंत्री पद आरंग विधान सभा के कार्यकर्ताओं और जनता को किया समर्पित

आरंग में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का हुआ ऐतिहासिक स्वागत-मंत्री पद आरंग विधान सभा के कार्यकर्ताओं और जनता को किया समर्पित

आरंग। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद गुरु खुशवंत रविवार को आरंग विधानसभा में पहुचने पर उनका अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बाइक रैली के साथ आभार रैली की शुरुआत तुलसी बाराडेरा स्थित बाबा गुरु अमरदास जी की गुरुगद्दी में मत्था टेककर की गई। इसके पश्चात वे चंदखुरी स्थित माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

ग्राम पचेरा, बहनाकाडी, नवागांव, गुजरा, लखौली एवं रसनी सहित विभिन्न स्थानों पर जनसमुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नवागांव स्थित माँ राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने क्षेत्र के खुशहाली की मंगलकामना की।आरंग में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने आरंग तिगड्डा पहुँचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर आत्मीय स्वागत किया।जगह जगह मंच बना कर नगर की विभिन्न संस्थाओं एवं सामाजिक , व्यावसायिक संगठनों ने स्वागत कर मिठाई, फल, लड्डू का वितरण किया तथा कई स्थानों पर उन्हें लड्डू से तौला गया। लगातार हो रही आतिशबाजी और रैली के आगे आगे चल रहे राउत नाचा तथा बैंड पार्टी ने माहौल को उत्सव में बदल दिया था।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत जिप्सी पर भाजपा नेताओं के साथ सवार होकर निकले थे परंतु जनता जनार्दन के स्वागत और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए पैदल ही जनता का अभिवादन स्वीकार करने जिप्सी से उतर गए।आरंग में भी उन्होंने गुरु घासी दास बाबा जी के मंदिर में मत्था टेका तथा माँ महामाया मंदिर, कुमारेश्वर महादेव मंदिर तथा दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मुख्य मंचीय कार्यक्रम आरंग बस स्टैंड परिसर में आयोजित हुआ, जहाँ अपार जनसमूह की उपस्थिति में गुरु खुशवंत साहेब ने भावुक शब्दों में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने जिस आत्मीयता और स्नेह से मेरा स्वागत किया है, वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण है।उन्होंने मंत्री पद के सम्मान को लेकर कहा कि यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे आरंग क्षेत्र का सम्मान है और यह पद मैं आरंग विधान सभा के कार्यकर्ताओं और जनता को समर्पित करता हु।मैं आरंग क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनता की सेवा के लिए दिन-रात कार्य करने का अपना वचन दोहराते हुए कहा कि आरंग के विकास के लिए अब पैसो की कमी नही होगी। कार्यक्रम के समापन के पूर्व गुरु खुशवंत साहेब कार्यकर्ताओ ने लड्डू से तौल कर लड्डू बाँटा गया।

कार्यक्रम का समापन आरंग के प्राचीन मंदिर बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामना की। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने किया। कार्यक्रम में बीजेपी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग , ध्रुव मिर्धा, नवीन अग्रवाल, अंजय शुक्ला, संदीप यदु, गुरु सौरभ साहेब, डॉ संदीप जैन, छोटे लाल सोनकर , टाकेश्वरी मुरली साहू, सहित आरंग विधान सभा के अंतर्गत आने वाले 04 मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री,पूर्व मंडल अध्यक्ष गण, पार्षद गण, जनपद सदस्य गण, सरपंच, सहित बीजेपी के विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button