Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»असामाजिक गतिविधियों से क्षुब्ध ग्रामीणों ने ग्रामीण व्यवस्था के तहत शिकंजा कसने की बैठक
    Blog

    असामाजिक गतिविधियों से क्षुब्ध ग्रामीणों ने ग्रामीण व्यवस्था के तहत शिकंजा कसने की बैठक

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 28, 202669 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    असामाजिक गतिविधियों से क्षुब्ध ग्रामीणों ने ग्रामीण व्यवस्था के तहत शिकंजा कसने की बैठक

    आरंग । शासन – प्रशासन से गुहार पर गुहार के बाद भी असामाजिक गतिविधियों पर रोक नहीं लगने से जहां क्षुब्ध मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम नारा के ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर इस पर शिकंजा कसने का सर्वसम्मत निर्णय लिया है वहीं नजदीकी ग्राम टेकारी में ग्रामीण व्यवस्था के तहत इस पर रोक लगाने का निर्णय ले लिप्त तत्वों को इससे तौबा करने की आग्रह के बाद विध्नसंतोषी तत्वों पर गुपचुप तरीके से निगरानी रखा जा रहा है ।ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्रामों में असामाजिक तत्व हावी हो चले हैं । गुहार पर गुहार के बाद भी शासन – प्रशासन इस पर प्रभावी रोक लगा पाने में सफल नहीं हो पा रहा है जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है । अवैध शराब व गांजा सहित नशीली गोलियां बिकने व जुआ की भी शिकायत क्षेत्र में है । छुटपुट चोरी की घटनाओं की भी शिकायत है । इन सब के मद्देनजर आक्रोशित क्षेत्र के कई ग्रामों के ग्रामीणों ने ग्रामीण व्यवस्था के तहत इस पर शिकंजा कसने का निर्णय ले इस पर अमल करना शुरू कर दिया है जिसमें ग्राम नारा व टेकारी भी शामिल हो गया है । बीते दिनों ग्राम नारा में हुये ग्रामीणों की बैठक में इन असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने का सर्वसम्मत निर्णय ले इन गतिविधियों में लिप्त पाये जाने वाले असामाजिक तत्वों को ग्रामीण व्यवस्था के तहत दंडित करने व लिप्त तत्वों की जानकारी देने वालों को समुचित पुरस्कार देने का भी निर्णय लिया है । बैठक में फसल बचाने हेतु कारगर व्यवस्था करने व ग्राम में किये गये अवैध कब्जों को भी हटाने का फैसला किया गया है । निर्णय के बाद फिलहाल ग्राम में असामाजिक तत्वों के‌ दुबक जाने की जानकारी ग्रामवासी देते हैं । इधर ग्राम टेकारी में बीते माह आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने व सार्वजनिक स्थलों में पीने -पिलाने पर प्रतिबंध का निर्णय ले लिप्त तत्वों को स्वेच्छा से तौबा कर लेने का आग्रह किया था व दूकानों से पियक्कड़ों को सरलता से पानी पाऊच व‌ डिस्पोजल गिलास मिलने से सार्वजनिक स्थलों में पीने -पिलाने का माहौल बने रहने की हालात को देखते हुये दूकानदारों से सिर्फ उनके सामने ही पानी व कोल्डड्रिंक पीने वालों को इन्हें मुहैय्या कराने का अनुरोध किया था । ग्रामीणों के अनुसार इस अनुरोध का असर तो हुआ है पर अपेक्षित नहीं । अभी भी करीबन 30 प्रतिशत सुधार बाकी है । ग्रामीणों के अनुसार अभी भी मुट्ठी में गिने जाने लायक विध्नसंतोषी तत्व जहां चोरी – छिपे शराब व गांजा ला गुपचुप तरीके से पियक्कड़ों को उपलब्ध करा रहे हैं वहीं कतिपय पियक्कड़ चोरी – छिपे खेल मैदान , तालाब पार , सहकारी गोदाम व दुकानों के ओट में पीने -पिलाने का दौर जारी रखे हुये हैं वहीं कतिपय दूकानदार चोरी – छिपे इन्हें पानी पाऊच व डिस्पोजल उपलब्ध करा रहे हैं । इनके अनुसार इन सभी गतिविधियों की जानकारी ग्राम प्रमुखों को दी जा रही है और वे ग्रामीण व्यवस्था के साथ – साथ आबकारी व पुलिसिया कार्यवाही कराने उचित मौके की तलाश में हैं । ग्रामीणों के अनुसार आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम भानसोज व खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खौली व‌ मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया में खुले आम अवैध शराब बिक्री होने से असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने वाले इन ग्रामों सहित नजदीकी ग्राम अमेरी व संकरी का वातावरण अशांत बना रहता है ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.